प्रमिला मेहरा जीत के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ पहुंची रांची, सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन से मिली
कमलनयन
गिरिडीह जिले की तीनों नगर पंचायतों की 59 वार्ड सीटों पर शुक्रवार को मतगणना के बाद देर शाम आए चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि शहरी इलाकों में परम्परागत जनाधार वाली पार्टी रही भाजपा का शहरी इलाकों में पकड़ कमजोर हुई है। हालांकि इस बार झारखंड में सम्पन्न नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुए, लेकिन भाजपा, झामुमो, कांग्रेस समेत अन्य सियासी दलों ने शहरी पंचायत प्रमुख पदों पर अपने-अपने प्रत्याशियों को समर्थन देकर चुनाव प्रचार के जरिये दलीय बना दिया.
चुनाव नतीजों के मुताबिक गिरिडीह नगर निगम मेयर पद झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा, धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाकपा माले नेता विनय सोंथालिया और सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी शोभा देवी विजयी रही।
गिरिडीह नगर निगम मेयर पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रमिला मेहरा विजयी रही। विजयी प्रमिला मेहरा को 38091 और रनर रहे भाजपा समर्थित डा. शैलेन्द्र चौधरी को 23492 मत प्राप्त हुए. 11 वार्ड सदस्यों वाले धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विनय सोंथालिया विजयी रहे।
विजयी सौंथालिया को 3113 वोट मिले, वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी रोविन कुमार को 1635 मत प्राप्त हुए. 12 वार्ड सदस्यों वाले सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद में शोभा देवी विजयी रही। विजयी शोभा देवी को 2012 रनर सुनिता देवी को 1291 वोट प्राप्त हुए.
गिरिडीह नगर निगम मेयर पद पर कांग्रेस को शहरी मतदाताओं ने हाशिये पर लाकर छोड़ दिया। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समीर राज चौधरी महज हजार वोट ही हासिल ही कर पाये। श्री समीर को महज 1084 वोट प्राप्त हुए।

भाजपा के बागी कामेश्वर पासवान को 3787 मत मिले
अन्य मेयर प्रत्याशियों में भाजपा से बागी होकर चुनावी लड़े भाजपा नेता कामेश्वर पासवान को 3787 मत मिले. आजसू नेता रहे अर्जुन बैठा ने 5708 मत प्राप्त किए. इसी प्रकार जेकेएलएम समर्थित फूल देवी को 2253, भाकपा माले समर्थित गौरव कुमार को 2398, कांग्रेस के बागी योगेश्वर महथा को 912, कृष्णा तुरी को 1969, गोविंद तुरी को 1018, अनिल कुमार दास को 1070, नागेश्वर दास को 748, पंकज कुमार सागर को 418, प्रकाश कुमार दास को 514, प्रदीप पासवान को 976 और बनारसी लाल दास को 637 वोट प्राप्त हुए।
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में हालांकि भाजपा पूरे दमखम से चुनाव लड़ी. पार्टी के कई बड़े नेताओं ने रोड शो किया. बैठकें कर मतदाताओं को लुभाने और हरसंभव प्रयास कर वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास किया, लेकिन जेएमएम संगठन में पार्टी की एकजुटता सफलता की डिप्लोमेसी रणनीति के सामने भाजपा विफल रही.

नागेश्वर दास व प्रकाश दास ने अंतिम समय में प्रमिला मेहरा को समर्थन दिया
इसके अलावा पार्टी से बागी होकर मेयर पद चुनाव लड़े नागेश्वर दास एवं प्रकाश दास ने अंत समय में न सिर्फ जेएमएम समर्थित प्रमिला मेहरा को समर्थन दिया, बल्कि प्रदेश आलाकमान से नाराज होका भाजपा छोड़ जेएमएम का दामन थाम लिया। भाजपा के बागी नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व पर मेयर प्रत्याशी के समर्थन को लेकर जो बातें कही, उसका भी वोटरों के बीच संदेश पार्टी के खिलाफ गया।
यूजीसी मामले से भाजपा को लगा धक्का
भाजपा समर्थित प्रत्याशी की पराजय का एक और कारण यूजीसी नियम में बदलाव भी माना जा रहा है। यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज के वोटरों खुलकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं किया। जिसका फायदा जेएमएम को मिला। सवर्ण समाज के वोटरों को अपने समर्थन में लाने में मंत्री सुदिव्य कुमार, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य पार्टी नेताओ ने सक्रिय होकर सवर्णों को विश्वास में लेकर अपने पक्ष में करने में सफल रहे। जिसका लाभ प्रमिला मेहरा को मिला।
मतदान के दिन दर्जन भर ऐसे वोटर जो परम्परागत भाजपा के वोटर रहे हैं. उनका कहना था कि मेयर के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व किसी भी 365 दिन पार्टी के सक्रिय सेवादार को समर्थन दिया होता तो बात कुछ और होती लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
इसके फलस्वरूप उनलोगों ने भी विकल्प के रूप में प्रमिला मेहरा, कामेश्वर पासवान, अर्जुन बैठा समेत अन्य प्रत्याशी पर विचार करना पड़ा है। शुक्रवार को आए चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि झारखंड मे सम्पन्न नगर पंचायतों में भाजपा की पकड़ शहरियों के बीच ढीली हुई. वहीं राज्य की सत्तारुढ़ झामुमो की एकजुटता ने भाजपा को कड़ी चुनौती देते हुए शहरों में जनाधार का दायरा बढ़ाने में कामयाब रही है।

28 फरवरी को निर्वाचित सदस्यों एवं महापौर व अध्यक्ष के लिए अधिसूचना जारी होगी
इस बीच शनिवार को गिरिडीह के उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक डा. विमल कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न नगर/पंचायतों के चुनाव के लिए जिलेवासियों को धन्यवाद दिया।
उपायुक्त ने बताया कि 28 फरवरी को निर्वाचित सदस्यों एवं महापौर तथा अध्यक्ष के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। 02 मार्च को सभी निर्वाचित सदस्यों का गजट प्रकाशन किया जायेगा। 07 मार्च को अप्रत्यक्ष निर्वाचन हेतु नोटिस निर्गत किया जाएगा। 07 मार्च से 09 मार्च को नोटिस तामिला कराने की तिथि तय की गई है.

मेयर का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को
महापौर के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 16 मार्च को समाहरणालय सभागार, बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 17 मार्च को अनुमंडल कार्यालय सभागार बगोदर-सरिया तथा धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह 18 मार्च को अनुमंडल कार्यालय सभागार खोरीमहुआ में आयोजित किया जाएगा। सभी निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण का समय अपराह्न 04:30 बजे से 05:00 बजे किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम गिरिडीह के उप महापौर के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी, बड़की सरैया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के लिए गुलाम समदानी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा धनवार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के लिए अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरूआ को नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया बैठक के दिन ही पूरी की जाएगी। इच्छुक पार्षद निर्धारित प्रारूप में अपना नाम प्रस्तावित एवं समर्थित कर सकेंगे। यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में होते हैं तो मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मतदान गुप्त मतपत्र के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।
SWAGR 5 Pack Women's High Coverage Super Combed Cotton Hipster Panty Set | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | BreatheSoft Fabric | MarkFree Waistband | SOXCO Style HP06
₹398.99 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Elastane Stretch Medium Coverage Everyday Bra with Concealed Shaper Panel
₹500.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹249.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)DEEMOON Men's Premium Cotton Blend Printed Checkered Shirt | Full Sleeve Plaid Casual Button-Down Shirt | Soft & Comfortable Regular Fit | Office, Travel & Everyday Wear
₹499.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lux Cozi Men's White Round Neck Sleeveless Cotton Vest (Pack of 3)
₹349.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)OISHANI SAREE GHOR Women's Traditional Bengal Handloom Khesh Kantha Cotton Soft Saree
₹474.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹449.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)DhevStylish Women's Kerala Kasavu Golden Tissue Plain South Indian Saree with Running Blouse | Saree length: 6.25 Meters | Onam & Wedding saree collections
₹793.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹441.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







