31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहोली पर्व पर सखी मंडलों द्वारा बनाए गए हर्बल लाल - गुलाल...

होली पर्व पर सखी मंडलों द्वारा बनाए गए हर्बल लाल – गुलाल प्रोडक्ट का हुआ शुभारंभ

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के कार्यालय कक्ष गुमला में रंगों के पावन त्यौहार होली के अवसर पर आज शुक्रवार को पलाश–जेएसएलपीएस द्वारा गठित आदर्श स्वयं सहायता समूह, तर्री, फसिया की दीदियों द्वारा तैयार हर्बल लाल – गुलाल को उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित को भेंट करते डॉ हुए इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सखी मंडलों की दीदियों को हर्बल गुलाल लगाकर होली पर्व की अग्रिम बधाई एंव शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि सदर प्रखंड अंतर्गत आदर्श स्वयं सहायता समूह, तर्री, फसिया की महिलाओं द्वारा फूलों, हल्दी, चुकंदर, पालक एवं अन्य वनस्पतियों से पारंपरिक विधि के माध्यम से प्राकृतिक रंग तैयार कर उसे सुखाकर एवं छानकर लाल – गुलाल बनाया गया है। इस संपूर्ण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्वों का प्रयोग नहीं किया गया है, जिससे यह लाल – गुलाल पूर्णतः त्वचा के लिए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल है।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली के इस पावन अवसर पर सभी लोग स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल का उपयोग करें। इससे जहां सुरक्षित एवं स्वस्थ्य होली मनाई जा सकेगी, वहीं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्थिति में काफी सुधार भी होगा।

यह हर्बल लाल – गुलाल समाहरणालय परिसर स्थित गुमला हाट एवं जशपुर रोड स्थित जोहार मिलेट कैफे में उपलब्ध है। जिलेवासी इन दोनों स्थानों से हर्बल गुलाल का क्रय कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading