24.4 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 87

चोरों का आतंक बंद क्वार्टरों को बनाया निशाना, ताला तोड़कर गहनों पर हाथ साफ पुलिस गश्ती पर सवाल, कॉलोनीवासी सहमे

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__जारंगडीह अपर बंगला क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात अज्ञात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दो क्वार्टरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे कॉलोनी क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।
अपर बंगला स्थित क्वार्टर संख्या 1C/1 और 1B/17 में चोरों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोला। दोनों घरों के परिवार बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने बेखौफ होकर ताले तोड़े और घरों में घुसकर जमकर लूटपाट की। कमरों में रखा सामान बिखेर दिया गया, जिससे स्पष्ट है कि चोरों को पुलिस या सुरक्षा का कोई डर नहीं था।
घटना का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित परिवार की महिला घर लौटी। उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और घर के अंदर सब कुछ अस्त-व्यस्त पड़ा है। चोर चांदी की पायल, सोने की नथिया और कान के कीमती गहने लेकर फरार हो चुके थे। पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत देने की बात कही है।
सूचना के बाद पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर पहुंची, वहीं सुरक्षा गार्ड भी बाद में पहुंचे, लेकिन तब तक चोर आराम से फरार हो चुके थे। इस घटना ने पुलिस गश्ती और कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो चोरों का मनोबल और बढ़ेगा। कॉलोनीवासियों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है, लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भरोसा डगमगाने लगा है।

राम भक्तों के लिए

तेनुघाट ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, होली व रमजान ईद को लेकर बनी सहमति

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__तेनुघाट ओपी परिसर में आगामी होली एवं रमजान ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए त्योहारों का सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर छह पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सहयोग को मजबूत करने, किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक की समाप्ति के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, प्रेम और समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। वहीं तेनुघाट ओपी प्रभारी द्वारा संगीत के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया और पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मिथलेश कुमार, जीवन सागर, मिथुन चंद्रवंशी, मुन्ना श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, बासुदेव यादव, फागू कुमार, सीताराम मुर्मू, झरी तुरी, राजेश कुमार, मो. मुकीम अंसारी, वारिश आलम, जगदीश सिंह, लाल बहादुर शर्मा, इम्तियाज अंसारी, विनोद कुमार वर्मा, जुनैद अख्तर, सुफल सोरेन, इज़हार अंसारी, सेवा गंझू, गंगा तुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

कोयला चोरों ने महिला होमगार्ड की पिटाई की, गुस्साए लोकल सेल मजदूरों व डीओ धारकों का जोरदार प्रदर्शन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया___ जारंगडीह खुली खदान में कोयला चोरी रोकने के दौरान महिला होमगार्ड जवान के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह खुली खदान की बताई जा रही है, जहां प्रथम पाली में ड्यूटी कर रही महिला होमगार्ड ने कोयला चोरी से मना किया तो चोरों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
महिला होमगार्ड ने बताया कि कोयला चोरों ने न सिर्फ हाथापाई की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव के लिए पहुंचे लोकल सेल के मजदूरों के साथ भी चोरों ने मारपीट की। घटना से आक्रोशित लोकल सेल मजदूरों एवं डीओ धारकों ने जारंगडीह खुली खदान के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और महिला होमगार्ड के साथ हुई मारपीट की कड़ी निंदा की।
मामले की जानकारी मिलते ही जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी प्रवीर सेन गुप्ता मुख्य द्वार पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे मजदूरों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कोयला चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है और दिनदहाड़े बेखौफ होकर मोटरसाइकिल से खदान में घुसकर धड़ल्ले से कोयला चोरी की जा रही है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीसीएल की सुरक्षा टीम और पुलिस प्रशासन चोरी रोकने में विफल साबित हो रही है।
वहीं, सीसीएल जारंगडीह के सिक्योरिटी इंस्पेक्टर सुरेश राम ने बताया कि कोयला स्टॉक की निगरानी कर रही दो महिला होमगार्ड—जेमा सोया और शीला कुमारी—की अज्ञात कोयला चोरों से झड़प हुई, जिसमें दोनों को हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, खदान प्रवेश बिंदुओं पर सख्त निगरानी और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की ।

राम भक्तों के लिए

नगर निकाय मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

विधि-व्यवस्था संधारण हेतु अधिकारियों एवं पुलिस बल की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आगामी नगर निकाय मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव द्वारा संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर में की गई।
यह संयुक्त ब्रीफिंग उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं जनरल ऑब्जर्वर कमल कांत गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मतगणना के दौरान सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था, पास सत्यापन, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी तथा आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र एवं उसके आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सभी तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर, तैनात पुलिस बल, दंडाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस को मिली फिर एक बड़ी उपलब्धि, 32 पैकेट में 48 किलोग्राम गंज सहित दो व्यक्ति ( पिता पुत्र ) गिरफ्तार

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया की द्वारा गुमला थाना कांड सं0-85/2026 दिनांक-26.02.2026 धारा-20 (b) (ii) (c) N.D.P.S Act के संबंध में

दिनांक-26.02.2026 को देर रात एक गुप्त सूचना मिली कि बड़ाईक मुहल्ला में राहुल कुमार सिंह एवं राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह दोनों बाप बेटा द्वारा मिलकर अपने घर में गांजा रखकर बिकी किया जाता है। इस सूचना पर मैंने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव को उक्त गुप्त सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उनके द्वारा एक छापामरी दल का गठन किया गया जिसमें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला के सहित पु०नि०-सह थाना प्रभारी गुमला, महेंद्र कुमार करमाली, स०अ०नि० विनय कुमार राम, स०अ०नि० सुनील कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे। छापामरी दल सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु थाना से प्रस्थान कर समय 02.15 बजे सुबह में राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डु सिंह पे०-स्व० बहुरन सिंह ग्राम बड़ाईक मुहल्ला थाना जिला-गुमला के घर पहुंचे तो घर पर दो व्यक्ति उपस्थित थे , उक्त दोनों व्यक्तियों से नाम पता पुछने पर अपना नाम कमशः 1. राहुल कुमार सिंह पे० राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डु सिंह 2. राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डु सिंह पे०-स्व० बहुरन सिंह दोनों बड़ाईक मुहल्ला थाना व जिला-गुमला बताया। गांजा के संबंध में पुछताछ करने पर दोनों अपने घर में गांजा रखने की बात बताये, तत्पश्चात विधिवत घर का तलाशी लेने के कम में घर के पीछे एलवेस्टस से बना दो रूम वाला कमरा के एक कमरा से विमल पान मशाला लिखा हुआ चार (04) थैला में टेप से लपेटा हुआ कुल-32 पैकेट गांजा मिला, जिसका वनज करने पर कुल-48 किलोग्राम गांजा पाया गया, तथा तलाशी के कम में गोदरेज में रखा कुल-39,280/ रूपया पाया गया। उसके बाद राहुल सिंह एवं राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डु सिंह से गांजा के संबंध में पुछताछ करने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिये और न हीं कोई कागजात प्रसतुत किये। तत्पश्चात दोनों पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तारी ज्ञाप बनाकर गिरफ्तार किया गया तथा बरामद सभी प्रदर्श को विधिवत जप्ती सूचि बनाकर जप्त करने के बाद दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों एवं जप्त प्रर्दश के साथ गुमला थाना लाया गया। इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम

1. राहुल कुमार सिंह पे०-राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डु सिंह ग्राम-बड़ाईक मुहल्ला थाना व जिला-गुमला

2. राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डु सिंह पे०-स्व० बहुरन सिंह ग्राम-बड़ाईक मुहल्ला थाना व जिला-गुमला

छापामारी दल के सदस्य इस प्रकार हैं,

सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला।

महेन्द्र कुमार करमाली, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, गुमला।

स०अ०नि० विनय कुमार राम, गुमला थाना।

स०अ०नि० सुनील कुमार, गुमला थाना।

5. सशस्त्र बल

बरामदगी –

1. दो-दो किलोग्राम का कुल 16 पैकेट, वनज-32 किलोग्राम

2. एक-एक किलोग्राम का कुल 16 पैकेट, वजन-16 किलोग्राम

3. कुल-39,280/रूपया बरामद किया गया है।

अपराधिक इतिहास-

1. गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार सिंह के विरुद्ध 1. गुमला थाना कांड सं0-449/20 दिनांक-01.12. 2020 धारा-379/411 भा०द०वि० 2. गुमला थाना कांड सं0-40/22 दिनांक-11.02.2022 धारा-379/411 भा०द०वि० 3. सिमडेगा (बॉसजोर ओ०पी०) थाना कांड सं0-42/25 दिनांक-29.05. 2025 धारा-20 (b) (ii) (b) एन०डी०पी०एस० एक्ट कुल तीन कांड पूर्व से दर्ज है।

2. गिरफ्तार अभियुक्त राजकिशोर सिंह उर्फ गुड्डु सिंह के विरूद्ध 1. गुमला थाना कांड सं0-123/23 दिनांक-23.04.2023 धारा-20(b)(ii)(c) /22(c)/29 N.D.P.S Act कुल एक कांड पूर्व से दर्ज है।

राम भक्तों के लिए

27 फरवरी को होगी नगर परिषद गुमला की मतगणना, शाम तक परिणाम घोषित

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला परिसर में 22 टेबल पर दो चरणों में मतों की गिनती, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ 300 पुलिस बल तैनात रहेंगे, नगर परिषद गुमला के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद हेतु संपन्न निर्वाचन की मतगणना दिनांक 27 फरवरी को कार्तिक उरांव महाविद्यालय परिसर स्थित मतगणना केंद्र में की जाएगी। मतगणना कार्य पूर्ण कर परिणाम 27 फरवरी की शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

मतगणना केंद्र में कुल 22 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर 3-3 मतगणना कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे। मतगणना दो चरणों (राउंड) में संपन्न होगी। प्रथम राउंड में बूथ संख्या 1 से 11 तक के मतों की गिनती की जाएगी, जबकि द्वितीय राउंड में बूथ संख्या 12 से 22 तक के मतों की गणना होगी। इसके उपरांत अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया जाएगा।
अध्यक्ष पद हेतु कुल 9 अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ा है, जबकि वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 112 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

विशेष सुरक्षा व्यवस्था

मतगणना केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं तंबाकू पदार्थ ले जाने तथा उनके उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सभी पोलिंग एजेंटों को पहचान पत्र निर्गत किए गए हैं, जिनके आधार पर वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए मतगणना केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
मतगणना केंद्र की सुरक्षा तीन स्तरीय (3-लेयर) व्यवस्था के अंतर्गत की गई है। लगभग 300 पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जो विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुस्तैद रहेंगे।

पार्किंग व्यवस्था

गुमला नगर परिषद क्षेत्र की ओर से आने वाले सभी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल के०ओ० कॉलेज, गुमला से करमडीपा जाने वाले मार्ग स्थित चंदा बगीचा मैदान में निर्धारित किया गया है।

बैरिकेडिंग एवं यातायात नियंत्रण

कार्तिक उरांव महाविद्यालय के मुख्य द्वार से 50 मीटर की दूरी पर गुमला जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग।
मुख्य द्वार से 50 मीटर की दूरी पर पालकोट जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग।
मुख्य द्वार के दाहिने एवं बाएं ओर बने बैरिकेडिंग क्षेत्र के बीच पैदल गश्ती की व्यवस्था।
कार्तिक उरांव महाविद्यालय से करमडीपा जाने वाले मार्ग के समीप विशेष निगरानी।
ड्रॉप गेट व्यवस्था (भारी वाहनों हेतु रोक)
घाघरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रोका जाएगा।
पुगु बाईपास, सिलम बाईपास एवं डुमरडीह बाईपास रोड के पास मतगणना केंद्र की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
परिसदन, गुमला स्थित मंडल कारा, गुमला मोड़ के पास भी नियंत्रण व्यवस्था लागू रहेगी।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों एवं आमजन से अपील है कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

राम भक्तों के लिए

गुमला सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की अनोखी पहल, अब बच्चे सिखाएंगे बड़ों को ट्रैफिक के नियम

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक अनूठी और भावनात्मक पहल शुरू की है।
भविष्य की पीढ़ी को जागरूक कर अभिभावकों के व्यवहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकीयकृत मध्य विद्यालय, टोटो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हादसों के खौफनाक वीडियो देख सहम गए बच्चे

अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक (MVI) ने कक्षा 4 से 7 तक के बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की वास्तविक वीडियो फुटेज दिखाई। सीसीटीवी कैमरों में कैद उन भयावह दृश्यों को देखकर बच्चे सिहर उठे। इस दौरान उन्हें समझाया गया कि कैसे महज एक सेकंड की लापरवाही खुशहाल परिवारों को तबाह कर देती है। तकनीकी बारीकियों को साझा करते हुए बताया गया कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतों का मुख्य कारण सिर की चोट है, जिससे एक मानक हेलमेट आसानी से बचा सकता है।
“गार्जियन को बनना होगा रोल मॉडल”
कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए MVI ने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा:
> “जब घर के बड़े खुद हेलमेट नहीं पहनते, तो वे बच्चों से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? माता-पिता ही बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। अगर वे खुद हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी इसे संस्कार के रूप में अपनाएगी।”
>
*बच्चों ने ली शपथ: “बिना हेलमेट घर से नहीं निकलने देंगे माता-पिता को”*
प्रशासन की इस इमोशनल अपील का बच्चों पर गहरा असर दिखा। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शपथ ली कि:
*वे अपने माता-पिता को तब तक गाड़ी की चाबी नहीं देंगे या घर से बाहर नहीं जाने देंगे, जब तक वे हेलमेट या सीट बेल्ट न लगा लें।*
*वाहन चलाते समय यदि परिजन तेज रफ्तार में होंगे, तो बच्चे उन्हें तुरंत टोकेंगे।*

*वे अपने आसपास के लोगों को ‘धीमी गति’ और ‘सुरक्षित सफर’ के लिए प्रेरित करेंगे।*
*पूरे जिले में गूंज रही है ‘सुरक्षा की आवाज’*
*डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बताया कि प्रशासन केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है।* गुमला के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) सक्रिय कर दिए गए हैं। इन लाउडस्पीकरों के माध्यम से लगातार लोगों को यातायात नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और तेज रफ्तार के खतरों के प्रति सचेत किया जा रहा है।
*प्रशासन का सीधा संदेश: आपकी जान अनमोल है। इसे सड़क पर लापरवाही की भेंट न चढ़ाएं। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।*

राम भक्तों के लिए

स्ट्रॉबेरी की सफल खेती बनी प्रेरणा, नवाचार से आय बढ़ाने की ओर बढ़ता कदम

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए गुमला जिला स्थित तेलगांव ग्राम के किसान लक्ष्मण ने स्ट्रॉबेरी की खेती कर एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी सह जिला उद्यान पदाधिकारी आशीष प्रताप ने आज उनके खेत का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान फसल में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक फलन देखा गया। पौधों की स्वस्थ वृद्धि और आकर्षक फलों ने यह संकेत दिया कि क्षेत्र में उच्च मूल्य वाली फसलों की व्यापक संभावनाएँ मौजूद हैं।
लक्ष्मण ने बताया कि जिला उद्यान कार्यालय, गुमला से उन्हें उन्नत किस्म के पौधे एवं आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विभागीय सहयोग और नियमित परामर्श से वे आत्मविश्वास के साथ इस नई खेती को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका विश्वास है कि स्ट्रॉबेरी उत्पादन से आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
निरीक्षण के दौरान तकनीकी विशेषज्ञ दीपक कुमार सिंह, अनिरुद्ध चौबे एवं अन्य कृषक उपस्थित रहे। सभी ने फसल का अवलोकन कर किसान का उत्साहवर्धन किया तथा आवश्यक सुझाव प्रदान किए।
जिला प्रशासन द्वारा किसानों को नवाचार, उन्नत तकनीक एवं उच्च मूल्य फसलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है, ताकि कृषि को अधिक लाभकारी बनाते हुए ग्रामीण आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

राम भक्तों के लिए

गुमला का समग्र आजीविका मॉडल बना अध्ययन का केंद्र, प्रबंधन संस्थानों के विद्यार्थियों ने किया भ्रमण

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में सीमित संसाधनों में समग्र एवं सतत आजीविका मॉडल विकसित करने की दिशा में गुमला जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयास अब शैक्षणिक अध्ययन का विषय बन रहे हैं। ग्रामीण आय वृद्धि, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता संवर्धन एवं कुपोषण उन्मूलन को एकीकृत दृष्टिकोण से जोड़ते हुए जिले में बहुआयामी पहल संचालित की जा रही हैं।
जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्थापित रागी प्रोसेसिंग यूनिट इस मॉडल की प्रमुख कड़ी है, जिसके अंतर्गत किसानों को मिलेट (रागी) की खेती हेतु प्रोत्साहन, प्रशिक्षण, हैंडहोल्डिंग सपोर्ट, संग्रहण, प्रसंस्करण एवं मार्केटिंग तक संपूर्ण मूल्य श्रृंखला विकसित की गई है। इससे एक ओर किसानों की आय में वृद्धि हुई है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं को प्रोसेसिंग यूनिट एवं विपणन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।

रागी आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीदी कैफे एवं जोहार मिलेट कैफे जैसे नवाचारों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों का मूल्य संवर्धन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पोल्ट्री, मत्स्य, उच्च मूल्य कृषि (HVA), सिंचाई प्रणाली सुदृढ़ीकरण तथा अन्य सामुदायिक उद्यम, जो ग्रामीण महिलाओं के समूहों द्वारा संचालित हैं, भी इस समग्र मॉडल का हिस्सा हैं।

इन्हीं बहुआयामी गतिविधियों का अध्ययन करने हेतु 16 एवं 17 फरवरी को Xavier Institute of Social Service (XISS), रांची के फाइनेंशियल मैनेजमेंट दल ने डॉ. अराना कौसर के नेतृत्व में गुमला का भ्रमण किया। टीम ने गुमला हाट, पलाश आजीविका दीदी कैफे, जोहार रागी प्रोसेसिंग सेंटर, बसिया पोल्ट्री यूनिट एवं मत्स्य पहल का अवलोकन किया।

इसी क्रम में 25 फरवरी को XISS के मार्केटिंग मैनेजमेंट विद्यार्थियों का दल, डॉ. पिनाकी घोष के नेतृत्व में, जिले के भ्रमण पर आया। टीम ने कलेक्टरेट स्थित गुमला हाट, पलाश आजीविका दीदी कैफे, रागी प्रोसेसिंग सेंटर तथा बसिया प्रखंड के टेट्रा एवं लालपुर गांव में संचालित पोल्ट्री, HVA एवं सिंचाई गतिविधियों का अध्ययन किया।
गुमला का यह मॉडल दर्शाता है कि कृषि, प्रसंस्करण, विपणन, महिला रोजगार एवं पोषण, इन सभी आयामों को समेकित कर एक स्थायी एवं आत्मनिर्भर आजीविका तंत्र विकसित किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से इस मॉडल को और सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित हो सके।

राम भक्तों के लिए

संडे हो या मंडे, रोज़ खाओ अंडे – महिला उद्यमिता से पोषण और रोज़गार का संगम।”

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में महिला सशक्तिकरण, आय एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के नेतृत्व में नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) ने प्रदान संस्था एवं जेएसएलपीएस के सहयोग से गुमला जिले में अपनी रणनीतिक ‘एग कार्ट योजना’ की शुरुआत की है। इस अवसर पर आयोजित वितरण समारोह में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने 25 महिला उद्यमियों को विशेष रूप से तैयार की गई एग कार्ट सौंपी साथ में जिला पशुपालन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं डीपीएम JSLPS शैलेन्द्र जेरिका एवं प्रदान से जिला समन्वयक मेराज एवं अजय उपस्थित थे

यह पहल पूरे झारखंड में 600 एग कार्ट स्थापित करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का हिस्सा है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्थायी आजीविका प्रदान करना और क्षेत्र में पोषण की कमी को दूर करना है। लगभग 1,00,000 की लागत वाली प्रत्येक एग कार्ट एक “पहियों पर चलता व्यवसाय” है। इनमें शामिल कुकिंग किट: गैस चूल्हा, मिनी एलपीजी सिलेंडर और आवश्यक बर्तन।बुनियादी ढांचा: फोल्डेबल स्टूल और शाम के संचालन हेतु लाइटिंग।
स्वच्छता व्यवस्था: पानी भंडारण और सफाई उपकरण इत्यादि हैं । महिला उद्यमी इन गाड़ियों के माध्यम से आमलेट, उबले अंडे और एग रोल जैसे व्यंजन बेचकर अपनी आय बढ़ा सकेंगी।

इस योजना का एक प्रमुख उद्देश्य झारखंड में प्रति व्यक्ति अंडे की खपत को बढ़ाना है। सार्वजनिक स्थानों पर प्रोटीन युक्त अंडों को आसानी से उपलब्ध कराना एवं दैनिक उपभोग को बढ़ावा देना – NECC का प्रसिद्ध संदेश दोहराना: “संडे हो या मंडे, रोज़ खाओ अंडे।”
गुमला में 25 कार्ट का वितरण केवल शुरुआत है। इस मॉडल को राज्य भर में 600 कार्ट तक विस्तारित किया जाएगा, एवं सेकंड लॉट में और भी महिला उद्यमियों को इसमें शामिल किया जाएगा जिससे महिला नेतृत्व वाले फूड स्टॉल का एक नेटवर्क बनेगा।यह पहल SHE (Self-Help Entrepreneur) Marts Mission के अनुरूप है जिसका उद्देश्य गुमला जिले में महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देना है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium