27.4 C
Ranchi
Tuesday, June 30, 2026
Advertisement
Home Blog Page 9

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल समाप्त कराने को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक, शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का किया गया आग्रह

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिले में कार्यरत मनरेगा संविदा कर्मियों की हड़ताल के संबंध में बुधवार को उप विकास आयुक्त, गुमला अनिमेश रंजन के द्वारा झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, जिला इकाई गुमला के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा कर्मियों की विभिन्न मांगों एवं वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि राज्य के मनरेगा संविदा कर्मी लंबे समय से अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मानदेय भुगतान में अनियमितता, सेवा शर्तों की स्पष्ट नियमावली के अभाव तथा अन्य लंबित मांगों को संघ की प्रमुख समस्याओं के रूप में रखा। प्रतिनिधियों ने कहा कि लगभग 19 वर्षों से योजना के संचालन में योगदान देने के बावजूद कर्मियों की समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हो सका है।
उप विकास आयुक्त ने बैठक में बताया कि जिले के कई मनरेगा कर्मी मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसके कारण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा एक मांग आधारित योजना है, जिसके अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा कार्य की मांग किए जाने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। हड़ताल के कारण योजना के संचालन एवं ग्रामीण मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि हड़ताल के बावजूद जिले में मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रयास जारी हैं। तथापि क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत कर्मियों की अनुपस्थिति से योजना संचालन प्रभावित हो रहा है।
उप विकास आयुक्त द्वारा संघ के प्रतिनिधियों से जनहित एवं ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने का आग्रह किया गया। साथ ही विभाग द्वारा भी संघ के साथ आवश्यक संवाद एवं समन्वय बनाए रखने की बात कही गई।
संघ के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि वे आगामी तीन से चार दिनों के भीतर संगठन स्तर पर विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लेंगे तथा अपने निर्णय से जिला प्रशासन को अवगत कराएंगे।

राम भक्तों के लिए

खाद्य पदार्थ में मिलावट और तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद कारोबारी पर प्रशासन की नजर, सिसई-भरनो में चला विशेष जांच अभियान

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला के संयुक्त निर्देश एवं मार्गदर्शन पर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिसई एवं भरनो क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग तथा तंबाकू निषेध टीम द्वारा संयुक्त विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया, उक्त अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो शामिल थे ।

अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों, होटल, मिठाई दुकानों तथा थोक एवं खुदरा विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया। जांच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस, पंजीकरण, एक्सपायरी तिथि एवं लेबलिंग मानकों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में कुछ खाद्य पदार्थों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक औद्योगिक रंगों के उपयोग की जानकारी मिलने पर संबंधित सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए भविष्य में ऐसी अनियमितता नहीं करने की चेतावनी दी गई।

तंबाकू निषेध टीम ने भी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों एवं दुकानों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास निगरानी रखते हुए दुकानदारों को कोटपा अधिनियम, 2003 एवं संशोधित अधिनियम 2021 के बारे में जानकारी दी गई, जिसके तहत किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। दुकानदारों को चेतावनी बोर्ड लगाने तथा कानून का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध नियमों एवं तंबाकू उत्पादों के प्रदर्शन से संबंधित प्रावधानों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन प्रतिष्ठानों पर कुल 900 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए स्कूलों के आसपास विशेष निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, खाद्य मिलावट पर रोक तथा तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में नियमित रूप से ऐसे संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि खाद्य मिलावट अथवा तंबाकू नियमों के उल्लंघन की सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि जनस्वास्थ्य के हित में भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

राम भक्तों के लिए

फाइलेरिया (हाथीपांव) से प्रभावित 22 मरीजों को प्रदान किया गया दिव्यांगता प्रमाण पत्र

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित सिविल सर्जन कार्यालय गुमला परिसर में फाइलेरिया क्लिनिक में आज फाइलेरिया (हाथीपांव) से प्रभावित 22 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य फाइलेरिया से प्रभावित पात्र मरीजों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त होने के पश्चात लाभार्थी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार एवं आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा, विशेष रूप से ऐसे मरीज, जो फाइलेरिया जनित जटिलताओं के कारण दिव्यांगता की ओर अग्रसर हैं, उन्हें इस पहल से महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी।

इस अवसर पर एसीएमओ, गुमला, वीबीडी कंसल्टेंट, गुमला तथा पीरामल फाउंडेशन, गुमला की टीम उपस्थित रही। सभी अधिकारियों ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि फाइलेरिया (हाथीपांव) से प्रभावित सभी चिन्हित पात्र मरीजों को शीघ्र दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके तथा उनके जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार लाया जा सके।

राम भक्तों के लिए

सीसीएल अनुदानित स्कूल शिक्षकों ने उठाई लंबित मानदेय की मांग।

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया—खदान शिक्षक मोर्चा, सीसीएल अनुदानित विद्यालय के शिक्षकों ने मंगलवार को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो से उनके आवास पर मुलाकात कर लंबित मानदेय भुगतान का मामला उठाया।
शिक्षकों ने बताया कि 2025 अप्रैल से 2026 मार्च तक का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक से हस्तक्षेप कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। इस पर डॉ. लंबोदर महतो ने तत्काल सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह तथा जीएम वेलफेयर संजय कुमार ठाकुर से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने दोनों अधिकारियों से शिक्षकों के लंबित भुगतान को जल्द से जल्द जारी करने का आग्रह किया। वार्ता के दौरान जीएम वेलफेयर ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण भुगतान में देरी होने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी सीसीएल अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों का लंबित भुगतान इसी सप्ताह के भीतर करा दिया जाएगा। मौके पर कोयला खदान शिक्षक मोर्चा ढोरी के सचिव भीम सिंह, संत अन्ना स्कूल कुरपनिया के अशोक कुमार पांडे तथा स्वामी विवेकानंद स्कूल जारंगडीह के एस. कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि सीसीएल प्रबंधन अपने आश्वासन के अनुरूप शीघ्र भुगतान कर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

राम भक्तों के लिए

अंबाघाघ एवं मसरिया डैम परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला पर्यटन विभाग, द्वारा अंबाघाघ एवं मसरिया डैम परिसर में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, रस्साकशी एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने नशामुक्त समाज, स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान आमजन को आपातकालीन सहायता हेतु संचालित 112 हेल्पलाइन की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई तथा आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
उक्त अभियान के माध्यम से युवाओं एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

राम भक्तों के लिए

गुमला रोजगार मेला में 103 युवाओं का चयन, उपायुक्त ने वितरित किए ऑफर लेटर

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

नगर भवन परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 423 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 17 कंपनियों ने की सहभागिता।

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थितजिलानियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, गुमला द्वारा मंगलवार को नगर भवन परिसर, गुमला में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं जिला नियोजन पदाधिकारी, गुमला द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी अनामिका तिर्की ने उपायुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
रोजगार मेले में गुमला एवं झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 17 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 423 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की, जिनमें से 212 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया तथा कुल 103 युवक-युवतियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त महोदय द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के बीच ऑफर लेटर का वितरण भी किया गया।
अपने संबोधन में उपायुक्त ने रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से आए युवक-युवतियों का अभिनंदन करते हुए जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, गुमला द्वारा आयोजित रोजगार मेलों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से पोर्टल पर अपना निबंधन कराने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से प्राप्त अवसरों का समुचित उपयोग कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आग्रह किया तथा उपस्थित नियोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा उपलब्ध कराई जा रही रिक्तियों के माध्यम से गुमला जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

राम भक्तों के लिए

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडारा प्रखंड,के ग्राम पकरा के बांस कारीगरों को मिला 14 दिवसीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, गुमला एवं एनईईडीएस के द्वारा किया गया पहल से सशक्त हो रहें स्थानीय कारीगर

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

वर्षों से अपने हाथों के हुनर से सुंदर और उपयोगी उत्पाद बनाने वाले ग्राम पकरा के कारीगरों को अब उनकी मेहनत और प्रशिक्षण से प्राप्त उन्नत कारीगरी का हुनर केवल गांव के बाजार हाट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर के बड़ा बाजार तक पहुंचेगा और उनकी आमदनी को मजबूत करेगा।

कारीगरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के माध्यम से नीड्स संस्थान को 10 प्रतिशत के अंशदान पर मशीन – टूल किट का उपलब्ध कराया गया है। बांस कारीगरों को मशीन द्वारा उन्नत प्रशिक्षण, कम समय में अधिक उत्पाद का निर्माण के बारे में 14 दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पकरा , प्रखंड कामडारा , गुमला में दिया प्रशिक्षण । जिले के कारीगरों की पहचान, उनका पारंपरिक हुनर आधुनिक जरूरतों के अनुरूप और बेहतर बना सके।

बल्कि कारीगरों के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक कार्यस्थल की भी व्यवस्था की गई। एससीए मद से कॉमन फैसिलिटी सेंटर ( सीएफसी) भवन का निर्माण कराया गया है, जिससे कारीगर धूप, बारिश और कठिन मौसम की चिंता किए बिना नियमित रूप से काम कर सकेंगे ।

इस अवसर पर गंदुर उराव , प्रखंड उद्यमी समन्वयक, कामडारा एनईईडीएस के मास्टर ट्रेनर,पांचू तुरी एवं बांस कारीगर उपस्थित रहें ।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस, 50 से अधिक मामलों पर सुनवाई

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए 50 से अधिक नागरिकों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, पेंशन, आवास, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों से संबंधित मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस दौरान गुमला नगर क्षेत्र के लघु एवं मध्यम आरओ प्लांट (जार वाटर) संचालकों द्वारा नगर परिषद, गुमला द्वारा जारी नोटिस के आलोक में वार्षिक शुल्क, पंजीकरण शुल्क, वर्षा जल संचयन प्रणाली तथा केंद्रीय भू-जल प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) से संबंधित व्यावहारिक कठिनाइयों एवं आर्थिक बोझ का उल्लेख करते हुए राहत प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
इसी प्रकार पालकोट प्रखंड अंतर्गत बिलिंगबीरा पंचायत में एक ही परिवार के दो सदस्यों को जन वितरण प्रणाली दुकान का लाइसेंस निर्गत किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।
कामडरा प्रखंड के ग्राम पारही निवासी आवेदक द्वारा आर.सी. प्राथमिक विद्यालय, पारही में सहायक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में विद्यालय हेतु पूर्वजों द्वारा दान की गई भूमि के एवज में परिवार को प्राथमिकता दिए जाने संबंधी मौखिक आश्वासन का उल्लेख करते हुए संबंधित अभ्यर्थी के पक्ष पर विचार करने का अनुरोध किया गया।
सिसई रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से सटे खाता संख्या-13, प्लॉट संख्या-123 से संबंधित आवेदन में लगभग 25 वर्षों से प्रचलित आम रास्ते को बंद किए जाने की शिकायत दर्ज कराते हुए आम नागरिकों के आवागमन हेतु पूर्ववत रास्ता बहाल कराने की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त ग्राम नागपेनी रापूटोली के ग्रामीणों द्वारा आपसी भूमि एवं रास्ता विवाद की पृष्ठभूमि में दर्ज कराए गए आपराधिक मामले को झूठा एवं दुर्भावनावश प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच कर निर्दोष व्यक्तियों को राहत प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की आवश्यक जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा आमजनों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण करते हुए पारदर्शी एवं नियमानुकूल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : चंपई सोरेन

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला में प्रेस वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, संगठनात्मक कार्यक्रमों की दी जानकारी

गुमला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता चंपई सोरेन ने मंगलवार को गुमला जिला मुख्यालय स्थित होटल विदेश में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को “विश्वास, विकास और जनकल्याण” का कालखंड बताया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, जिलाध्यक्ष सागर उरांव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार लाल, जिला महामंत्री रविंद्र कुमार सिंह, संदीप प्रसाद सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने के बाद संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ, जिला और प्रदेश स्तर पर नियमित मासिक बैठकों की रूपरेखा तय की गई है। उन्होंने बताया कि गुमला जिले में भी बैठक आयोजित कर पिछले एक माह के कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में जैविक (ऑर्गेनिक) खेती विषयक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम तथा 25 जून को आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ पर लोकतंत्र रक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

चंपई सोरेन ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने झारखंड की राजनीतिक स्थिति, राज्य में भाजपा की संभावनाओं, मुख्यमंत्री पद के दावेदारी, बढ़ते भ्रष्टाचार, बालू कारोबार तथा स्मार्ट मीटर जैसे मुद्दों पर भी सवाल पूछे। हालांकि चंपई सोरेन ने इन विषयों पर विस्तृत टिप्पणी करने के बजाय कहा कि उनका वर्तमान दौरा मुख्य रूप से केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सभी जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कार्य पूरा कर लिया है तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और एसआईआर को प्रभावी ढंग से लागू कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

वैष्णो मंदिर परिसर में हुई बैठक, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन पर निर्णय

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया– बोकारो थर्मल स्थित वैष्णो मंदिर के नाम पर गठित ट्रस्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ट्रस्ट को समाप्त कर नई कमिटी के गठन की मांग को लेकर रविवार को जीएम कॉलोनी स्थित वैष्णो मंदिर परिसर में सैकड़ों ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने की।
बैठक में गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया बबलू सिंह ने कहा कि वैष्णो मंदिर के नाम पर गठित ट्रस्ट का पंजीकरण नहीं है, इसलिए आम जनता इस ट्रस्ट को मान्यता नहीं देती है। वहीं मुखिया चंदना मिश्रा ने कहा कि जनता का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की वैधता की जांच तथा कानूनी राय लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश सदस्य एवं समाजसेवी मोतीलाल महतो ने कहा कि ग्रामीणों की इच्छा है कि मंदिर के संचालन के लिए ऐसी नई कमिटी का गठन हो, जिसमें किसी प्रकार का भेदभाव न हो और सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने बताया कि 27 जून तक वर्तमान ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। यदि ट्रस्ट में आवश्यक सुधार को लेकर सहमति नहीं बनती है, तो ग्रामसभा आयोजित कर नई वैष्णो मंदिर कमिटी का गठन किया जाएगा।
मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं गोविंदपुर बी पंचायत के मुखिया चंद्रदेव घासी ने भी ट्रस्ट से संबंधित जानकारी साझा करते हुए लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।
बैठक में चंद्रदेव घासी, चंदना मिश्रा, मोतीलाल महतो, बबलू सिंह, रिंकू सिंह, भगवान यादव, महेश सिंह, राजेश दुबे, मनोज साव, मनोज पाठक, विजय नायर सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium