22.8 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 97

गोमिया में मांझी हाउस केंद्रों को वाद्य यंत्रों का वितरण, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो का भव्य स्वागत

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया | शनिवार को गोमिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग योगेंद्र प्रसाद महतो ने 44 मांझी हाउस केंद्रों के लिए 14 प्रकार के वाद्य यंत्र (कुल 614) का वितरण किया।
कार्यक्रम से पूर्व मांझी हाउस के सदस्यों ने प्रखंड गेट से पारंपरिक वाद्य-नृत्य के साथ मंत्री जी का भव्य स्वागत किया और उन्हें प्रखंड मुख्यालय तक ले गए। तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी आफताब आलम द्वारा माल्यार्पण कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। वहीं गोमिया प्रखंड प्रमुख को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि मांझी हाउस केंद्र हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामुदायिक एकता के सशक्त प्रतीक हैं। वाद्य यंत्रों का यह वितरण मात्र सामग्री उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, लोककला, जल–जंगल–जमीन और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में एक दूरगामी पहल है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा कि मांझी हाउस केंद्र ग्रामीण समाज की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। वाद्य यंत्रों की उपलब्धता से युवाओं और कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा लोकसंस्कृति को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में गोमिया प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी एवं गोमिया प्रखंड प्रमुख ने भी अपने विचार रखते हुए इस पहल को आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक बताया।
वाद्य यंत्र वितरण के दौरान एक विशेष क्षण तब देखने को मिला जब मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने स्वयं वाद्य यंत्र बजाकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। मंत्री जी को वाद्य यंत्र बजाते देख ग्रामीणजन हर्षित हो उठे और पूरे परिसर में तालियों व उल्लास का माहौल बन गया।
कार्यक्रम का संचालन रोजगार सेवक विनय गुरु ने किया।
मौके पर गोमिया विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, निजी सहायक अशरफ अली, प्रखंड पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हंसदा और स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसने गोमिया प्रखंड में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक संदेश दिया।

राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी ने अधिकारियों को आयोगों द्वारा मांगे गए प्रतिवेदनों को साक्ष्यों के साथ भेजने का दिया निर्देश

0

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को विभिन्न आयोगों-नेशनल ह्यूमैन राईट्स कमीशन (एनएचआरसी), नेशनल कमीशन फॉर शिड्यूल्ड ट्राईब्स (एनसीएसटी), नेशनल कमीशन फॉर शिड्यूल्ड कास्ट (एनसीएससी), नेशनल कमीशन फॉर माईनोरिटी (एनसीएम), नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाईल्ड राईट्स (एनसीपीसीआर), नेशनल कमीशन फॉर माईनोरिटी एज्यूकेशनल इन्स्टीच्यूशन्स (एनसीएमईआई) एवं अन्य से प्राप्त विभिन्न मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक की गई.

डीसी ने संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति और लंबित मामलों के शीघ्र निपटान पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

डीसी ने अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया

बैठक के दौरान डीसी ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों (केंद्रीय कारा, भूअर्जन, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पुलिस, शिक्षा, कृषि आदि) के जल्द समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया। डीसी ने पुलिस, कल्याण और बाल संरक्षण इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया ताकि, बाल श्रम, मानव तस्करी और बाल अधिकार उल्लंघन से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो सके। डीसी ने आयोगों द्वारा मांगे गए प्रतिवेदनों को स्पष्ट और साक्ष्यों के साथ भेजने के अलावा संबंधित विभागों से जुड़ी शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्त्ता-सह-केन्द्रीय कारा अधीक्षक हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर राजीव कुमार, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, हेडक्वार्टर डीएसपी, जिला विधि शाखा प्रभारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

Pakistani Drama “Meri Zindagi Hai Tu” Captivates Indian Audiences with Its Heartwarming Romance

0

The Pakistani drama Meri Zindagi Hai Tu is creating waves across borders, winning the hearts of viewers in India and building a massive and passionate fan base. The romantic series, celebrated for its emotional depth and charming storytelling, has become a sensation among Indian audiences who eagerly wait for each new episode.

At the center of this growing popularity is the irresistible on-screen chemistry between Hania Aamir and Bilal Abbas Khan. Hania Aamir, portraying the lively and compassionate Ayra, brings warmth, innocence, and emotional strength to her character. Opposite her, Bilal Abbas Khan plays Kamyar with remarkable intensity and grace, perfectly balancing vulnerability with determination. Together, their performances have turned a simple love story into an unforgettable emotional journey.

Indian viewers have taken to social media to express their admiration for the show. Fan pages, discussion threads, and video edits celebrating Ayra and Kamyar’s romantic moments are circulating widely, reflecting how deeply the series has resonated with audiences. Many fans describe the show as “refreshing,” “pure,” and “emotionally satisfying,” praising its ability to portray love in a subtle yet powerful manner.

What sets Meri Zindagi Hai Tu apart is not only its central romance but also its strong supporting cast. Every character in the series plays a meaningful role, and each actor convincingly justifies their part. From family dynamics to friendships and emotional conflicts, the narrative remains engaging and relatable throughout. The writing carefully captures cultural values, human emotions, and relationship struggles in a way that transcends borders.

The drama’s success in India highlights the universal appeal of heartfelt storytelling. Despite geographical and political differences, audiences have found common ground in the show’s themes of love, trust, sacrifice, and hope. Viewers are enjoying the serial immensely, often binge-watching episodes and recommending it to friends and family.

Critics have also appreciated the show’s cinematography, soulful background music, and emotionally rich dialogues, all of which contribute to its charm. The series proves once again that meaningful content can easily cross boundaries and unite people through shared emotions.

As Meri Zindagi Hai Tu continues its successful run, its growing popularity in India stands as a testament to the power of storytelling and the magnetic charm of its lead pair. For fans on both sides of the border, Ayra and Kamyar’s love story is more than just entertainment — it’s an experience they cherish deeply.

राम भक्तों के लिए

गुमला में सदर अस्पताल का निरीक्षण

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज शुक्रवार को जिला लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला विद्या भूषण द्वारा सदर अस्पताल, गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, किचन रूम सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। साथ ही भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया, जिसमें मरीजों एवं परिजनों द्वारा सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।
प्रसव सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई कि अपराह्न 4:30 बजे तक 16 सामान्य प्रसव एवं 01 सिजेरियन (सी-सेक्शन) प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया है। सभी प्रसव उपरांत माताओं को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
निरीक्षण के दौरान सर्जिकल वार्ड में 24, जनरल वार्ड में 127, पुरुष वार्ड में 31, महिला वार्ड में 16 तथा बच्चों के वार्ड में 16 मरीज भर्ती पाए गए। ओपीडी में कुल 580 मरीजों का निबंधन किया गया एवं 13 आयुष्मान कार्ड निर्गत किए गए।
जानकारी दी गई कि भर्ती एवं बाह्य रोगियों को यथासंभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर किया जाता है। कुल 81 मरीजों को विभिन्न प्रखंडों से सदर अस्पताल लाने-ले जाने हेतु एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई।
एनआरसी केंद्र में कुल 18 मरीज भर्ती पाए गए, जिन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। किचन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए तथा मरीजों को सामान्य भोजन उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।
दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण में वर्तमान में अस्पताल में 625 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पाई गईं, जबकि जन औषधि केंद्र बंद पाया गया। रेडियोलॉजी विभाग में कुल 35 मरीजों का एक्स-रे एवं 15 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया।
पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। आकस्मिक उपस्थिति पंजी संधारित पाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत अस्पताल परिसर में कुल 46 सीसीटीवी कैमरे कार्यरत पाए गए तथा किसी भी प्रकार का शैडो एरिया नहीं पाया गया। अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बदबू रहित बनाए रखने हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

राम भक्तों के लिए

आंगनबाड़ी सेविकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की पहल

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले में आंगनबाड़ी सेविकाओं की क्षमता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत जिले के 5,00 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) के क्षेत्र में सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला स्तरीय चयन समिति, गुमला के अनुमोदन के आलोक में, ( Vikramshila Education Resource Society, ) कोलकाता के माध्यम से यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को नन्हें कदम पुस्तक एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री (टीएलएम) भी उपलब्ध कराई जा रही है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 12 बैचों में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 5 फरवरी से हो चुकी है। प्रशिक्षण 18 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित तिथियों के अनुसार चरणबद्ध रूप से संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक बैच में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े आधुनिक, व्यवहारिक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण से प्रशिक्षित करना है, ताकि जिले के नन्हे बच्चों को बेहतर देखभाल, पोषण और सीखने का अनुकूल वातावरण मिल सके।
योजना के कार्यान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेविकाओं की दक्षता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ जिले के बच्चों एवं उनके परिवारों को प्राप्त होगा।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक संचालित, अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले में वर्तमान में इंटर एवं मैट्रिक की बोर्ड परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन के विभिन्न वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जा रहा है।
इसी क्रम में एसडीओ बसिया जयवंती देवगम एवं अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, अनुशासन एवं गोपनीयता के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित पाया गया।
साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
इसके अतिरिक्त, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी लगातार विद्यालयों का अनुश्रवण किया जा रहा है, ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्था संतोषप्रद पाई गई। जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हों।

 

 

 

 

राम भक्तों के लिए

गुमला मंडल कारा में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए और साथ ही मीट दुकानदारो एवं चिकन दुकानदारो को सख्त हिदायत दी गई

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गुमला मंडल कारा में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी – सह- अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में संपन्न हुई।
निरीक्षण के दौरान कारा परिसर के किचन की साफ़-सफ़ाई तथा उपयोग किए जा रहे विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई। इस क्रम में गुड़, आटा, चाय पत्ती, मसूर दाल, मिक्स अचार एवं हींग के नमूने संग्रहित कर विधिवत जांच हेतु प्रयोगशाला (लैब) भेजे गए, ताकि खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं गुमला नगर परिषद के संयुक्त नेतृत्व में शहर के मटन एवं चिकन प्रतिष्ठानों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के खुले में मटन एवं चिकन की बिक्री करने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे नियमों का पालन करते हुए निर्धारित स्थल पर ही बिक्री करें तथा आवश्यक दस्तावेज और स्वच्छता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है, ताकि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें l

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘हैबिट चेंज अभियान’ का दूसरा चरण जारी

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

आदत बदलेंगी, तभी तो भविष्य बदलेगा

गुमला : – गुमला जिले के समस्त नन्हे बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से आंगनवाड़ी केंद्रों में हैबिट चेंज अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों की रोजमर्रा की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर सुरक्षित एवं स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव रखना है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित भोजन एवं स्वास्थ्यकर दिनचर्या को व्यवहार में लाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह माना गया है कि आदतों में सुधार से ही बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है और उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर रूप से संभव हो पाता है।
हैबिट चेंज अभियान के पहले चरण की सफलता के पश्चात इसका दूसरा चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से जारी है, जो 15 फरवरी तक चलाई जाएगी। लगभग 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में प्रतिदिन LS, CDPO एवं समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा एक-एक आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण कर केंद्र की स्वच्छता, बच्चों की आदतों में बदलाव तथा अभिभावकों की सहभागिता की स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है। बच्चों के साथ संवाद, व्यवहारिक गतिविधियाँ एवं अभिभावकों को परामर्श के माध्यम से स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि स्वस्थ बचपन हर बच्चे का अधिकार है, अतः बच्चों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्यकर आदतों का विकास तभी संभव है, जब घर और आंगनबाड़ी केंद्र दोनों स्तरों पर समान रूप से प्रयास किए जाएँ।
इस क्रम में उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से संवेदनशील अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए घर में साफ-सफाई रखें, स्वच्छ आदतें अपनाएँ एवं बच्चों को भी नियमित रूप से अच्छी आदतों के लिए प्रेरित करें। आपकी छोटी-सी पहल आपके बच्चे को स्वस्थ्य, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकती है।
क्योंकि आदत बदलेगी, तभी तो भविष्य बदलेगा।

राम भक्तों के लिए

आदि फूल सुपोषित अभियान के तहत अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, निगरानी एवं उपचार की प्रक्रिया सतत जारी

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के पहल से जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आदि फूल सुपोषित अभियान के अंतर्गत जिले में चिन्हित 2,95 अति गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के घर-घर जाकर नियमित निगरानी की जा रही है।
जिला पोषण नियंत्रण इकाई द्वारा इन बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर, वृद्धि, आहार, देखभाल एवं चिकित्सकीय आवश्यकताओं पर लगातार नज़र रखी जा रही है। आवश्यकता अनुसार बच्चों को पोषण परामर्श, उपचारात्मक सहायता, पोषण कीट का वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने एवं समय-समय पर फॉलोअप सुनिश्चित करने की कार्यवाही की जा रही है, ताकि कुपोषण की स्थिति से बच्चों को सुरक्षित रूप से बाहर लाया जा सके।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा कुपोषण के कारण अपने शारीरिक एवं मानसिक विकास से वंचित न रहे। इस अभियान के माध्यम से विशेषकर जनजातीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों पर फोकस करते हुए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। आदि फूल सुपोषित अभियान के तहत यह कार्य निरंतर जारी है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संचालित किया जाएगा।

जिले के नागरिकों,स्वयं सहायता समूहों, कार्यकर्ताओं से अपील है कि यदि आपके आसपास कोई ऐसा अति गंभीर कुपोषित बच्चा है, जिसकी जानकारी अभी तक प्रशासन के संज्ञान में नहीं आई है, तो उसकी सूचना जिला समाज कल्याण विभाग, महिला पर्यवेक्षिकाओं अथवा सीडीपीओ या उपायुक्त, गुमला से भी सीधे संपर्क कर उनके आधिकारिक नंबर पर सूचना दें, इस पर त्वरित कारवाई की जाएगी। आपकी एक जागरूक पहल किसी मासूम बच्चे के जीवन को नई दिशा देने में सहायक हो सकती है।
स्वस्थ बचपन से ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

राम भक्तों के लिए

दिल्ली में अंबा और योगेंद्र साव राहुल गांधी से मिलकर विस्थापितों को न्याय दिलाने की मांंग रखी

0

नई दिल्ली/ रांची : विस्थापितों के लिए ‘भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास के मामले में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम का पूरी तरह और अनिवार्य रूप से पालन कराने की मांग को लेकर कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से झारखंड में सक्रिय बड़ी खनन कंपनियों जैसे NTPC, अडानी ग्रुप, CCL और BCCL द्वारा स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

राहुल ने विस्थापितों को लेकर झारखंड आने का आश्वासन दिया

अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव ने राहुल गांधी से ‘जन सुनवाई’ या ‘जन सभा’ आयोजित करने का भी आग्रह किया, ताकि विस्थापित परिवारों की फरियादों को  सुना जा सके। इसपर राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखेंगे और जरूरत पड़ने पर विस्थापितों से मिलने खुद झारखंड आएंगे।

हालांकि उनकी मांगों पर राहुल गांधी ने चिंता जताते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक कानून कांग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी इस संघर्ष में विस्थापितों के साथ मजबूती से खड़ी है।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium