25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीसी ने बिरसा मुंडा को नमन किया, कहा-उनके बलिदान से हमें...

गिरिडीह डीसी ने बिरसा मुंडा को नमन किया, कहा-उनके बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए

गिरिडीह,  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय के सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं उप विकास आयुक्त व अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

बिरसा मुंडा की ख्याति देश-विदेशों में भी है

उपायुक्त ने कहा कि धरती आबा का जीवन प्रेरणास्रोत है कि कैसे उन्होंने अपने अदम्य साहस के बल पर अंग्रेजों से लोहा लिया था।  उपायुक्त ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हम सब आज उनके बलिदानों को याद करते हैं तो हमें गर्व की अनुभूति होती है। भगवान बिरसा मुंडा की ख्याति देश एवं विदेशों में भी है। उनके द्वारा सिखाए गए रास्तों पर सभी को चलने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार ने पिछले साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य देश के इतिहास व संस्कृति में जनजातीय समुदायों के योगदान को याद करना और आनेवाली पीढ़ियों को अपने सांस्कृतिक विरासत व राष्ट्रीय गौरव के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments