22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग के 44 मजदूर तजाकिस्तान में फंसे, माइग्रेंट सेल...

गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग के 44 मजदूर तजाकिस्तान में फंसे, माइग्रेंट सेल मजदूरों के संपर्क में

गिरिडीह : (कमलनयन) झारखंड के गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले के रहनेवाले 44 प्रवासी मजदूरों ने तजाकिस्तान से वतन वापसी की गुहार लगाई है। वहां फंसे मजदूरों ने सोशल मीडिया के जरिये मदद के लिए भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है। खबर मिलने के बाद गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि रांची का माइग्रेंट सेल मजदूरों के संपर्क में हैं. सेल इस मामले में गंभीर है और मजदूरों से बातचीत चल रही है. खबर है मजदूर जिस कंपनी में ये मजदूर काम कर रहे थे, उसने तीन महीने से वेतन नहीं दिया है। पैसे के अभाव में मजदूर दाने-दाने को मोहताज हैं। तजाकिस्तान में फंसे सभी कामगार पिछले छ्ह महीने पूर्व बिष्णुगढ़ प्रखंड के खरना के पंचम महतो के माध्यम से ट्रांसमिशन लाइन के लिए काम करने तजाकिस्तान गए थे। जहां पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिससे सभी भारतीय मजदूर ठगा महसूस कर रहे हैं.

ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं

बता दें, कि विदेशों में प्रवासी मजदूरों के फंसने यह पहला मौका नही है। दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं। पूर्व में भी मलेशिया, श्रीलंका, दुबई एवं अफ्रीकी देश माले में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं और सरकार की मदद से उनकी वतन वापसी संभव हो पाई है. इस संबध में झारखंड में प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से श्रमिकों को मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं, जहां उन्हें कई यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। और फिर बड़ी मुश्किल से वे अपने वतन लौट पाते हैं। ऐसे में सरकार को इस मसले पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

जानिए कितने मजदूर फंसे हैं?

गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अडवारा के संतोष महतो, लुतयानो तेजो महतो, सरिया प्रखंड अंतर्गत चिचाकी के दशरथ महतो, नुनूचंद महतो, गणेश महतो, डुमरी प्रखंड अंतर्गत दुधपनियां के नंदू कुमार महतो, खेचगढी के प्रदीप महतो, चेगडो सोहन महतो, गिरि महतो,  डुमरी के बीरेन्द्र कुमार, घुजूडीह के नकुल महतो, हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ अंतर्गत खरना तिलेश्वर महतो, प्रदीप गंझू, रामेश्वर महतो, महाबीर महतो, रीतलाल महतो, गोवेर्धन महतो, मितलाल महतो, भलुआ के जगदीश महतो, बासुदेव महतो, प्रेमचंद महतो, बरहमदेव महतो, गोविंदपुर बालेश्वर महतो, आशोक सिंह, जोबर के आयोध्या महतो, उमेश महतो, टेकलाल महतो, तालो महतो, बीरू सिंह, संतोष महतो, बंदखारो के मंगर महतो, नारायण महतो, कृष्णा कुमार मंडल, दिलीप महतो, विनय महतो, मनोज कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, लालदेव महतो, बसंत मंडल तुलसी महतो, नेरकी के रोहित सिंह बोकारो जिले के गोमियां प्रखंड अंतर्गत सिधाबारा मुकेश महतो, महुआटांड के टीको महतो, बोकारो थर्मल के कमलेश अगरिया शामिल हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments