नारायण विश्वकर्मा
रांची : हीरोइन पत्नी की कमाई पर ऐश करनेवाले पति ने किसी हिंदी फिल्म की पटकथा तरह एक षडयंत्र रचा और अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. लेकिन 24 घंटे के अंदर षडयंत्र का पर्दाफाश हो गया और पति अब जेल की सलाखों के पीछे है. झारखंड के जॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री पर्दे पर ईशा आलिया के नाम से चर्चित रिया कुमारी की हावड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बुधवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी पर हत्या करनेवाला उसका अपना पति ही कातिल निकला. पति प्रकाश कुमार उर्फ प्रकाश अलबेला के खिलाफ रिया के परिजनों ने उसपर हत्या का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह पति को गिरफ्तार कर लिया. अभिनेत्री अपने पति प्रकाश कुमार और ढाई साल की बेटी के साथ कोलकाता जा रही थी. पति ने नाटकीय अंदाज में हत्या की साजिश रची थी.
अब पति बना पत्नीहंता
पुलिसिया पूछताछ के बाद और बुधवार रात को रिया कुमारी के परिवार द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्या में शामिल अन्य लोगों को भी पुलिस तलाश रही है. रिया की मौत की खबर से झॉलीवुड के सभी कलाकार सकते में हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि प्रकाश अलबेला अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की ऐसी घृणित योजना भी बना सकता है. पुलिस ने प्रकाश के खिलाफ 302 (हत्या), 201 (गलत सूचना देने), 498 ए (किसी महिला का पति या रिश्तेदार के उससे क्रूरता करने) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रकाश ने पुलिस को बताई थी झूठी कहानी
बता दें कि पति प्रकाश ने पुलिस को नाटकीय अंदाज में बताया था कि बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास जब उन्होंने शौच जाने के लिए कार रोकी, तभी लुटेरों के एक समूह ने उनकी कार पर हमला किया। तीन लोगों के एक गिरोह ने सुबह करीब 6 बजे उन पर हमला किया, जो उनका सामान लूटने की कोशिश कर रहे थे। जब उसकी पत्नी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, तो लुटेरों ने रिया को गोली मार दी और तुरंत मौके से भाग गए। प्रकाश ने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी को वाहन तक ले गया और मदद की तलाश में करीब 3 किलोमीटर तक चला। उसने कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे कुछ लोगों को देखकर उन्हें आपबीती सुनाई। स्थानीय लोगों ने उलुबेरिया में एससीसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उसकी पत्नी को भर्ती कराने में मदद की, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कायम था विवाद
रिया के परिजनों ने थाने में दर्ज मामले में प्रकाश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इससे साफ होता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. रिया के परिजनों का कहना है कि प्रकाश रिया की अक्सर पिटाई करता था। मानसिक प्रताड़ना देता था। दोनों झालीवुड से जुड़े हैं। प्रकाश डायरेक्टर है. रिया ने कई नागपुरी और खोरठा एलबम में काम कर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गई थी. बाद में दोनों ने लव मैरिज की। दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव था। बताया गया कि शुरुआत में प्रकाश ने ईशा को अपनाने से इनकार कर दिया था। जब मामला कोर्ट में पहुंचा तब दोनों ने शादी की।
2009 में झॉलीवुड में कदम रखा था
रिया मूल रूप से हजारीबाग (चौपारण) की रहने वाली थी. उसके पिता की झारखंड में फर्निचर की दुकान थी. लेकिन पारालाइसिस होने के बाद वह रांची में बेटी के फ्लैट में ही रहते हैं. झॉलीवुड के अभिनेता रमन कुमार ने बताया कि रिया कुमारी ने साल 2009 में झारखंडी फिल्म इंडस्ट्री झॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन प्रतिभाशाली होने के कारण वह बहुत जल्द झॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस बन गई. इसके बाद वह रांची के टैगोर हिल एरिया में मां तारा अपार्टमेंट में किराया के एक फ्लैट रहने लगी. इसी फ्लैट में पति प्रकाश अलबेला और दो साल की बेटी के साथ रहती थी। बताया जाता है कि इसी अपार्टमेंट में वह एक फ्लैट अपने से खरीद ली थी और उसकी किस्त वह भर रही थी. 12 साल के अंदर रिया की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो गई थी. उसने भोजपुरी, खोरठा, बांग्ला सहित कई एलबम में काम कर पैसे भी कमाए और शोहरत भी बटोरी. वह खूबसूरत और मृदुभाषी थी. एलबम और खोरठा फिल्म के अलावा वह डांस इवेंट में भी अपनी ख्याति अर्जित कर चुकी थी.
प्रकाश की पहली पत्नी से एक बेटा-बेटी है
हजारीबाग निवासी प्रकाश ने आर्केस्ट्रा में सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनायी. इसी क्रम में उसकी जान-पहचान रिया से हुई. रिया की गुड लूकिंग के कारण प्रकाश ने उसे एलबम में डांस करने के लिए प्रेरित किया. उस वक्त पूरी तरह से बालिग भी नहीं हुई थी, जबकि प्रकाश दो बच्चे का पिता बन चुका था. उसकी पहली पत्नी से एक 18 वर्षीय बेटा और एक बेटी भी है. ये लोग उनके साथ नहीं रहते हैं. लेकिन झगड़े की जड़ में पहली पत्नी पर शक की सूई घूम रही है. इधर, प्रकाश का साथ मिलने से रिया आगे बढ़ती गई और अंतत: तमाम विरोध के बावजूद दोनों को शादी के बंधन में बंधना पड़ा. इस बीच प्रकाश ने सिंगिग छोड़कर रिया के लिए प्रोड्यूसर बन गया. कहा जाता है कि रिया की अच्छी कमाई से प्रकाश जलता था और झगड़े की जड़ में पैसा भी एक अहम हिस्सा हो सकता है. बहरहाल, पुलिस की तफ्तीश के बाद हत्या के कारणों का खुलासा जल्द होने की संभावना है.
[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/brapanty2.html” width=”100%” height=”700″]
Peter England Men's Snug Fit Solid Polo T-Shirt with Coloured Collar Tipping| Cotton Rich| Premium Pique Weave
₹479.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Cargo for Men | Cotton Cargo Pant | Lower for man | Comfortable Breathable Cargos for Casual, Office Wear | Pant for Men (46-49)
₹529.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZORO Men's Genuine Leather Belt for Men | Black,Brown,Tan
₹230.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ANNI Designer Kurta Sets for Women Viscose Blend Embroidered | Kurta Palazzo Dupatta Set | Designer Kurti Set for Women | V Neck Full Sleeve Ethnic Suit | Indian Kurta Outfit with Palazzo Pants
₹699.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹669.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹439.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹464.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Embroidery Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹499.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







