गिरिडीह: (कमलनयन) प्रदेश में महागठबंधन सरकार के शानदार तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को राज्यस्तरीय विकास-सह-परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रोजेक्ट भवन से राज्यस्तरीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस बाबत गिरिडीह जिले में भी कई लाभुकों के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इस कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सुखाड़ राहत योजना, गव्य विकास योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, समाज कल्याण व अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। सुखाड़ राहत कार्य में गिरिडीह जिले को राज्य भर में तृतीय स्थान मिला. इसके अलावा ई-कल्याण में गिरिडीह को पहला स्थान प्राप्त हुआ है.
पशुधन विकास की राशि लाभुकों को मिली
कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए चयनित 240 लाभुकों को कुल 74,14,327 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत बकरा विकास योजना, सूकर पालन योजना, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना एवं बैकवार्ड लेयर कुक्कुट पालन योजना के तहत कुल 222 (OSP) लाभुकों 67,90,706 रुपए तथा बकरा विकास योजना, सूकर पालन योजना, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना एवं बैकवार्ड लेयर कुक्कुट पालन योजना के तहत कुल 18 (SCSP) लाभुकों को 06,23,621 रुपए की राशि उपलब्ध करायी गयी। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए चयनित कुल 38 लाभुकों को 2050817 रुपए की राशि उपलब्ध करायी गयी है। इसके तहत 29 लाभुकों को दो गाय (OSP), 02 लाभुकों को दो गाय (SCSP), 02 लाभुकों को 05 गाय (OSP), 03 लाभुकों को डीप बोरिंग, वर्मी कंपोस्ट, काउमेट OSP तथा 02 लाभुकों चारा विकास OSP के तहत लाभान्वित किया गया है।

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का वितरण किया गया
इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण योजना के तहत कुल 147437 छात्र छात्राओं के बीच 30,041,5000 रुपए राशि का वितरण किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि गिरिडीह जिले के सभी प्रखण्डों को राज्य सरकार द्वारा सुखाग्रस्त घोषित किया गया है. इस आलोक में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत किसानों को राहत प्रदान करने हेतु प्रत्येक किसान को 3500 रुपये की दर से आनुग्राहिक राहत राशि कुल 65,708 (पैसठ हजार सात सौ आठ) किसानों को कुल 22.99.78,000 रुपये राशि (DBT) के माध्यम से भुगतान किया गया है। कार्यक्रम में गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के अलावा उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, जिला नजारत उप समाहर्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी ने भी अपनी भागीदारी निभाई।
ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Vichitra Silk Saree with Embroidered Border| Latest Sarees Bollywood Sari | New Sarees | Saree Blouse| Designer Saree (AZ-YS-OG-LADYQUEEN-Parent)
₹1,099.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







