22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomePoliticsखतियानी जोहार यात्रा की रैली में सीएम ने कहा-केंद्र झारखंड सरकार के...

खतियानी जोहार यात्रा की रैली में सीएम ने कहा-केंद्र झारखंड सरकार के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रहा है

गिरिडीह , (कमलनयन) झारखंडी आवाम की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं की विकास यात्रा को समाज के अंतिम छोर तक ले जाने के मकसद से खतियानी जोहार यात्रा के तहत गिरिडीह पधारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जिलेवासियों ने भव्य स्वागत कर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने भी कोडरमा से गिरिडीह जिला मुख्यालय तक के सड़क मार्ग के सफर में कई जगहों पर रूक – रूक कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनका हालचाल जानने के बाद समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान सीएम ने स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेडिकलकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को झंडा मैदान में आयोजित जोहार यात्रा रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को बेरोजगारी, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों में आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने पूरे देश में उथल-पुथल मचा रखी है। खासकर गैर भाजपा शासित राज्यों को सबसे अधिक त्रस्त करने का काम कर रही है। केन्द्र रोजगार का कोई अवसर नहीं निकाल पा रही है। जिससे पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। महंगाई का आलम यह है कि मोदी सरकार में 400 का रसोई गैस 1100 का हो गया है। वहीं टैक्स के बोझ से जनता पूरी तरह परेशान है। कहा कि झारखंड को भी केन्द्र सरकार के द्वारा सिर्फ बरबाद करने का काम किया जा रहा था। तीन साल पहले जब वे सत्ता आये तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कोरोना काल में भी और राज्यों की अपेक्षा झारखंड ने सबसे बेहतर काम किया है। किसी भी मजदूर को भूखे पेट सोने नहीं दिया गया है। महती जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्र सरकार को बेरोजगारी, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों में आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश भर में गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करने पर आमादा है. केन्द्र रोजगार का कोई अवसर नही निकाल पा रही है। जिससे पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। महंगाई का आलम यह है कि मोदी सरकार में 400 का रसोई गैस 1100 का हो गया है। पांच रुपये किलो का नमक 50 रुपये किलो हो गया। कहा कि भाजपाई पहले महगांई को डाइन की संज्ञा देते थे। अब क्या भौजाई हो गई है ! वहीं टैक्स के बोझ से जनता पूरी तरह से कराह रही है। कहा कि झारखंड को केन्द्र सरकार के द्वारा सिर्फ बरबाद करने का काम किया जा रहा था। तीन साल पहले जब वे सत्ता आये तो उन्हें कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन हमारी सरकार ने कोरोना काल में भी ओर राज्यों की अपेक्षा झारखंड ने सबसे बेहतर काम किया है। किसी भी मजदूर को भूखे पेट सोने नहीं दिया गया है। झारखंड को भी केन्द्र सरकार के द्वारा सिर्फ बरबाद करने का काम किया जा रहा था। कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण रोजगार व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। इसलिए झारखंड में मैंने स्थानीय नीति को बल देने का काम किया ताकि झारखंड के युवाओं को झारखंड में नौकरी मिल सकें। कहा कि केन्द्र सरकार जनता के हित को ध्यान में रखते हुए ओबीसी और स्थानीयता नीति को लागू करें। सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कारण झारखंड विकास में पिछड़े प्रदेशों की श्रेणी में था, जिसे अग्रणी बनाने मैं जुटी है।

ये लोग थे शामिल

सभा को मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, प्रो.जय प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी नेताओं ने संबोधित किया। जनसभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह और संचालन महासचिव महालाल सोरेन ने की. मौके पर वरिष्ठ नेता इरशाद अहमद वारिस, शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार व अन्य मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments