गिरिडीह: मुनिश्री प्रसन्न सागर जी महाराज के महापारणा में शामिल होने गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज ने रविवार को आयोजन स्थल में योग शिविर लगाया। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ मुनि प्रसन्न सागर जी महाराज भी अपने कई अनुयाई व मुनियों के साथ योग शिविर में हिस्सा लिया एवं योग गुरु स्वामी रामदेव जी के साथ योग किया।
रामदेव ने असम के सीएम का समर्थन किया
करीब तीन घंटे के योग साधना के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा शर्मा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि लड़कियों के मां बनने की सही उम्र 25 से 30 वर्ष उपयुक्त है, क्योंकि इस उम्र में यौवन अवस्था अपने चरम पर होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी मां बनने की यह उम्र सही है। धार्मिक और सनातन संस्कृति भी इसकी इजाजत देती है। इस उम्र में बेटियां मां बनती है तो उनका आरोग्य सही रहता है।
बागेश्वर बाला जी समर्थन आगे भी जारी रहेगा
स्वामी रामदेव जी महाराज ने बातचीत के क्रम में बागेश्वर बाला जी महाराज आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि कई चीजें सनातन धर्म में अंधविश्वास और पाखंड से परे हैं। ऐसे में किसी सेक्यूलर दलों के नेताओं को अधिकार नहीं कि वो बागेश्वर बाला जी महाराज की अद्भुत शक्तियों पर सवाल उठाए। योग गुरु ने कहा कि वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहले भी समर्थन किया था और आगे भी जारी रहेगा। किसी नेता के बोलने से उनका भरोसा नहीं टूटने वाला है।
जैन मुनि प्रसन्न के साथ रामदेव ने योग किया
इधर, तीन घंटे से अधिक देर तक चले योग शिविर में जैन मुनियों के साथ पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास के कई अधिकारी और महिलाएं भी शिविर में शामिल हुईं और योग गुरु के साथ योगा किया, तो जैन मुनि प्रसन्न सागर जी महाराज भी इस दौरान स्वामी रामदेव जी के साथ अनुलोम विलोम, कपालभाती, वज्रासन, पद्मासन, वर्कासन समेत कई योग किया। उन्होंने योग से होने वाले शारीरिक फायदे भी बताए। मौके पर स्वामी रामदेव जी महाराज ने तीन घंटे के योग शिविर में लोगों के साथ सूर्य नमस्कार किया, तो कई और क्रियाएं भी मंच से किया। योग शिविर की शुरुआत वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन से किया गया। योग साधना खत्म करने के बाद योग गुरु स्वामी रामदेव जी देवघर के लिए प्रस्थान कर गये।
Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







