धनबाद : धनबाद से नई दिल्ली के लिए जल्द ही सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी. अब कम समय में धनबाद से दिल्ली पहुंचा जा सकता है. धनबाद से नई दिल्ली पूर्व मध्य रेलवे ने आठ नई ट्रेन को मंजूरी दी है। इनमें धनबाद से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन भी शामिल हैं। सभी ट्रेनों के लिए दोनों ओर से टाइम टेबल भी तय कर लिया गया है। धनबाद से नई दिल्ली के बीच चलनेवाली ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। पूर्व मध्य रेल ने अपने स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर टाइम टेबल के साथ नई ट्रेन चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड से मांगी है।
सुबह नई दिल्ली में सवार होकर देर रात धनबाद पहुंचेगी ट्रेन
रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक कोचिंग को भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया है कि पूर्व मध्य रेल ने नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और जन प्रतिनिधियों की लंबी मांग के मद्देनजर नई ट्रेनें चलाई जाएं। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही ट्रेनें पटरी पर उतर जाएंगी। रेलवे ने दोनों ओर से इस ट्रेन के टाइम टेबल को यात्रियों की सुविधा का ख्याल रख कर तैयार किया है। यहां से दिन में खुलने वाली ट्रेन दूसरे दिन सुबह नई दिल्ली पहुंचाएगी। वापसी में सुबह नई दिल्ली में सवार होकर देर रात तक धनबाद सकेंगे। धनबाद-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस धनबाद से दिन में 11 बजे खुलेगी। शाम 5:20 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, रात 8:35 पर प्रयागराज, रात 10:45 कानपुर होकर दूसरे दिन अलसुबह 4:45 पर नई दिल्ली पहुंचेगी. नई दिल्ली-धनबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। दोपहर 12:40 पर कानपुर, दोपहर 2:40 पर प्रयागराज, शाम 5:05 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और उसी दिन रात 11:30 पर धनबाद पहुंचेगी।
धनबाद से दिल्ली जानेवाले यात्रियों की संख्या करीब एक हजार
धनबाद से दिल्ली के लिए हर दिन तकरीबन 600 यात्री सफर करते हैं। इनमें धनबाद से हावड़ा व सियालदह राजधानी, दुरंतो, पूर्वा, नेताजी एक्सप्रेस, पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, हावड़ा-बाड़मेर, हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, सियालदह-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में प्रतिदिन दिल्ली के लिए वेटिंग लिस्ट रहती है। धनबाद से कोडरमा तक दिल्ली जानेवाले यात्रियों की संख्या लगभग एक हजार है। नई ट्रेन से यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकेगा।
Offers from Amazon for JharkhandWeekly Readers
झारखंड वीकली के पाठकों के लिए ऐमज़ॉन का बेहतरीन ऑफर
