23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsDumriस्व. रीतलाल वर्मा की प्रतिमा का हुआ अनावरण, कई दलों के नेता...

स्व. रीतलाल वर्मा की प्रतिमा का हुआ अनावरण, कई दलों के नेता हुए शामिल

गिरिडीह (कमलनयन) भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और कोडरमा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर छ्ह बार सांसद ऱहे स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा के 85 वीं जयंती के मौके पर बुधवार को जिला मुख्यालय में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। रीतलाल वर्मा विचार मंच के बैनर तले डीडीसी आवास के बाहर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई। आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद के बेटे प्रणव वर्मा, उनकी धर्मपत्नी चंपा देवी, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जेएमएम नेता और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, भाजपा नेता लक्ष्मण स्वर्णकार, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, शशिभूषण मेहता व अन्य शामिल हुए।

हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे रीतलाल बालू: अन्नपूर्णा देवी

प्रतिमा अनावरण के बाद झंडा मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लंबे वर्षों से जो सपना कोडरमा लोकसभा क्षेत्र और गिरिडीह की जनता ने देखा था, वह आज साकार हुआ। लंबे समय तक रीतलाल प्रसाद वर्मा का सानिध्य यहां की जनता को मिला था। उन्होंने कहा कि स्व. वर्मा सदैव गांव-गरीब शिक्षा को लेकर निष्ठापूर्वक कार्य किया। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र को आगे बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य था। कहा कि उनकी सोच हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वहीं सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि स्व. रीतलाल बाबू सदैव समाज और क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया है। राजनीतिक धरती में रीतलाल बाबू की सराहनीय पहल रही है।

कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता नदारद रहे

कार्यक्रम की शुरुआत रीतलाल वर्मा के भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण से हुई। इस दौरान विचार मंच द्वारा शहर में जुलूस भी निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में विभिन्न समाज की महिलाओं के साथ युवा शामिल हुए। तत्पश्चात झंडा मैदान में आयोजित समारोह को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ सदर विधायक सोनू, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, निर्भय शाहाबादी समेत कई नेताओं में संबोधित किया। बताया गया कि प्रतिमा अनावरण निमंत्रण पत्र के मुताविक झारखंड, बिहार, उतरप्रदेश सरकार में शामिल कई नेताओं के आने की बात कही गई थी, लेकिन अधिकांश अतिथि अनुपस्थित रहे। इस संवंध में बताया गया कि कतिपय कारणों से कार्यक्रम में कई नेता शिरकत नहीं कर पाये।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments