22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridih7 से 9 फरवरी तक देशभर के पीडीएस डीलर हड़ताल पर रहेंगे,...

7 से 9 फरवरी तक देशभर के पीडीएस डीलर हड़ताल पर रहेंगे, बैठक में झारखंड के 24 जिलों के पीडीएस डीलर संघ के लोग भी शामिल हुए

रांची/गिरिडीह: राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे  फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की झारखंड इकाई की बैठक बुधवार को डोरंडा के शिशु निकेतन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भारत सरकार द्वारा जन वितरण विक्रेता की मांगों को लेकर की जा रही लापरवाही के विरुद्ध आगे आंदोलन करने पर विचार किया गया। बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों के पीडीएस डीलर संघ के लोग शामिल हुए थे।

22 मार्च को संसद भवन का घेराव किया जाएगा

बैठक के बाद बताया गया कि आंदोलन के प्रथम चरण में आगामी 7,8,9 फरवरी को पूरे देश के लगभग साढ़े पांच लाख जन वितरण प्रणाली की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान जन वितरण विक्रेता अनाज का उठाव और वितरण नहीं होगा। उसके बाद 22 मार्च को पूरे देश के 5:30 लाख जन वितरण विक्रेता संसद भवन का घेराव करेंगे। इसी क्रम में झारखंड सरकार को 28 फरवरी तक का अपनी मांगों के समर्थन में अल्टीमेटम दे दिया गया है। इस महीने तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो, झारखंड के लगभग 25 हजार जन वितरण विक्रेता विधानसभा घेराव का कार्यक्रम करेंगे। अगर इसके बाद भी हमारी वाजिब मांगें नहीं मानी गई तो अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

ये लोग थे शामिल

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमकार नाथ झा और संचालन संजय कुंडू ने किया। बैठक में गिरिडीह जिले की तरफ से प्रदेश सचिव राजेश कुमार बंसल, प्रदेश संगठन सचिव राजकुमार चरण पहाड़ी, गिरिडीह नगर निगम अध्यक्ष अमित कुमार,  नगर निगम महामंत्री सूरज प्रकाश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन कंघवे, केदार प्रसाद बरनवाल, अखिलेश राणा, भुनेश्वर यादव, सुरेंद्र प्रसाद के अलावा राज्य के अन्य जिलों के लगभग सभी डीलरों ने भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments