22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadआशीर्वाद टावर अग्नि कांड: घायलों से मिले बन्ना गुप्ता, मृतकों के परिजनों...

आशीर्वाद टावर अग्नि कांड: घायलों से मिले बन्ना गुप्ता, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

धनबाद: धनबाद जिले के प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार को धनबाद दौरे पर पहुंचे। धनबाद के सर्किट हॉउस में उपायुक्त संदीप सिंह से आरसी हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल व आशीर्वाद टावर अग्निकांड के घटना की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ झरिया की विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह उपस्थित रही। मंत्री सर्किट हाउस से आशीर्वाद टावर स्थित अग्निकांड स्थल पर पहुंचे और परिस्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने घोषणा की कि सरकार के आपदा प्रबंधन कोष से मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार वहन करेगी।

मंत्री ने डॉक्टर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

आशीर्वाद टावर से निकलकर मंत्री बगल में स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम पहुंचे। उन्होंने वहां इलाजरत घायलों से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में अस्पताल ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन को अस्पताल के डॉक्टर निर्मल ड्रोलिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि धनबाद में हुए अग्निकांड से मुख्यमंत्री काफी दुखी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने आज घटनास्थल का दौरा किया। सीएम ने अग्निकांड की विस्तारपूर्वक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग में वृहद सुधार करने की आवश्यकता है। शीघ्र ही पूरे राज्य में अग्निशमन सेवा को दुरुस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। ऊंची-ऊंची इमारतों के लिए अग्निशमन विभाग को आवश्यक संसाधन पूरे किए जाएंगे।

हाजरा दंपती के परिजनों से भी मिले

इसके बाद उन्होंने आरसी हाजरा मेमोरियल हॉस्पिटल अग्निकांड में मृत हुए हाजरा चिकित्सक दम्पती के परिजनों से भी मुलाक़ात की और संवेदना व्यक्त की। इस दौरान झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, उपायुक्त, एसएसपी संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविन्द कुमार सिन्हा, डीएसपी मुख्यालय-1 अमर कुमार पांडेय, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ डीपी भूषण, डॉ एके सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी अंशु पांडेय, अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार लायक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments