22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadMLA राज सिन्हा ने पेट्रोल सब्सिडी योजना पर उठाए सवाल, वित्तमंत्री ने...

MLA राज सिन्हा ने पेट्रोल सब्सिडी योजना पर उठाए सवाल, वित्तमंत्री ने कहा, सरकार कुछ बदलाव करने के मूड में


रांची : झारखंड विधानसभा के चौथे दिन हंगामे के बीच धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने राज्य सरकार की पेट्रोल सब्सिडी योजना को फेल बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए अलग से बजट अलॉट किया गया था, फिर भी इसका लाभ लोग नहीं ले पा रहे हैं। आखिर सरकार बताए कि ऐसा क्यों हुआ? राज सिन्हा ने इस योजना के तकनीकी पहलू को सुधारने की बात कही। उन्होंने वित्त मंत्री से यह भी पूछा कि क्या वैट कम करने का सरकार का इरादा है?  

सत्र खत्म होने के बाद योजना का होगा प्रचार-प्रसार

इसके जवाब में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि शुरुआत में एक लाख से अधिक ने लाभ लिया है। अब यह घटकर 53 हजार हो गया है। राशन कार्ड कैंसल कर दिया जाएगा, ऐसा बता कर लोगों को गुमराह किया गया। इसके अतिरिक्त प्रज्ञा केंद्र में आवेदन करना होता है। सरकार इसमें बदलाव कर रही है। अब राशन दुकान के पॉश मशीन से अंगूठा लगाकर आवेदन देंगे। सत्र खत्म होने के बाद इस योजना का प्रचार-प्रसार होगा। राशन कार्ड रद्द करने की बात को समझाया जाएगा। लाभ नहीं लेने की दूसरी वजह यह है कि बहुत लोग सेकेंड हैंड बाइक लेते हैं, गाड़ी तो ले लेते हैं पर ऑनरशिप नहीं होता है। इसके लिए डीटीओ को चिट्‌ठी लिखी गयी है कि लाइसेंस और ऑनरशिप की प्रक्रिया जल्द शुरू करें। इसके जवाब में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार ने 22 प्रतिशत ही वैट रखा है। भारत सरकार जो एक्साइज ड्यूटी लगाती है वह 30 परसेंट होता है।

Offers from Amazon for JharkhandWeekly Readers

झारखंड वीकली के पाठकों के लिए ऐमज़ॉन का बेहतरीन ऑफर

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments