24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी में सरहुल पर्व पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

खलारी में सरहुल पर्व पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

शोभा यात्रा में शामिल हुए महिला पुरूष

खलारी, 24 मार्च : खलारी प्रखण्ड क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न सरना स्थलों पर पाहनों के साथ आदिवासी समुदाय के लोगों ने सरहुल पर्व को लेकर पूजा अर्चना की। साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महावीर नगर सरना समिति द्वारा महावीर नगर में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कमाती धौड़ा स्थित सरना स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना की गई। बंधु पाहन के द्वारा सरना स्थल में पूजा की गई। वहीं उपस्थित महिलाओं ने बारी बारी से पूजा कर प्रार्थना किया। उसके बाद पाहन ने सभी लोगों को फुलखोंसी किया। पूजन के बाद सभी महिलाओं और पुरुषों ने अपने परंपरिक वेश भूषा एवं नगाड़े व मांदर के साथ शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा महावीर नगर से केडी मुख्य बाजार तक गया।

शोभायात्रा में सभी लोग अबीर गुलाल लगाकर नाचते गाते हुए चल रहे थे। मांदर की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मुखिया पारसनाथ उरांव, तेजी किस्पोट्टा, रतिया गंझू, पुतुल देवी, आशा देवी, सुभाष उरांव, राजकुमार उरांव, रंथू उरांव, तेजी किस्पोट्टा, गोपाल उरांव, लालदेव उरांव, दिलीप महतो, राजेश उरांव, बंधु पहान, बसंत नायक, प्रेम करमाली, अनिल उरांव, सीतमोहन मुंडा, बंधु पहान, इंदिरा देवी, मुन्ना देवी, मंजू उरांव, सिन्नी समाड, चांदमुनी उरांव, वीणा उरांव, अरुणा उरांव, रेखा उरांव, किरण उरांव, अनीता उरांव, बंधनी उरांव, बरखा उरांव, गौरी उरांव, अंजनी उरांव, बेबी उरांव, रेखा उरांव, सोनी उरांव, सुनीता उरांव, मंतोड़नी मुंडा, बिमला मुंडा, बसंती मुंडा, सुरेश उरांव, धनेश्वर उरांव, सचिन मुंडा, विक्की उरांव, रविन्द्र उरांव, बिगा उरांव, शिवा महतो, अनिल उरांव, राजा केशरी, जोसफ कुजूर, श्याम बिहारी मुंडा, सिंगलाल लोहरा, राजेंद्र लोहरा, चंदन उरांव, रंजीत उरांव, महगु लोहरा सहित कई लोग उपस्थित थे। इधर करकट्टा बस्ती में भी सरहुल पर्व धुमधाम से मनाया गया। गणेश पाहन के द्वारा विधिवत पूजन किया गया। जिसके बाद उपस्थित महिला पुरूषों ने मांदर की थाप जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मुखिया संतोष कुमार महली, किशुन मुंडा, पंकज मुंडा, शत्रुधन मुंडा आदि उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments