24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariजनता मज़दूर संघ का सीसीएल मुख्यालय रांची पर प्रदर्शन 27 मार्च को

जनता मज़दूर संघ का सीसीएल मुख्यालय रांची पर प्रदर्शन 27 मार्च को

खलारी। जनता मज़दूर संघ के एनके एरिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष गोलटेंन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी 27 मार्च को वेज़ बोर्ड ग्यारह विलम्ब के विरोध व 19 प्रतिशत एमजीबी को जल्द लागु नही करने के विरोध में कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस राँची के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर समीक्षा कया गया गया। बैठक में प्रमुख तौर पर मौजूद रहे संघ के सीसीएल अध्यक्ष कमलेश सिंह ने मौजूद पदाधिकारियो सदस्यों को कोल इंडिया प्रबंधन की टालमटोल के रैवये पर चर्चा किया। साथ हीं बतलाया की इस प्रदर्शन में सीसीएल के सभी क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में कोयला कामगार हिस्सा लेंगें। इस अवसर पर डीपी सिंह, राजू कुमार शर्मा, कार्तिक कुमार पांडेय, आनंद कुमार सिंह, नागेष्वर दुसाद, नबी, टेकलाल महतो, बंधु, शंभू गंझू, संजय चौहान, संतोष, प्रभु गंझू, शंकर तुरी, शशिकांत सिंह, बीरान कुमार पासवान, संजय कुमार, तपेष्वर कुमार यादव, राजधार सिंह, राजेंद्र भुइयां, बुटन चौहान, चूरामन दास, विकास कुमार दुबे, अजय चौहन, सेतु भान सिंह आदि मौजूद थे।

केडीएच, डकरा, रोहिणी परियोजना में नुक्कड़ सभा आज

इधर जनता मज़दूर संघ का वेज़ बोर्ड को लेकर आगामी 27 मार्च को होने वाले प्रदर्शन को लेकर केडीएच, डकरा, रोहिणी परियोजनाओं में 25 मार्च को जनजागरण करते हुए कोयला कामगारों को एकजुट करने हेतु नुक्कड़ सभा रखा गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments