भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उनका शव होटल के कमरा नंबर 105 में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। आकांक्षा के सुसाइड की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। वह शुक्रवार रात शूटिंग के बाद होटल में गई थीं और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।
पुलिस की मौजूदगी में मैनेजर ने खोला दरवाजा
रविवार सुबह मेकअप मैन ने आकांक्षा दुबे को फोन किया। फोन न उठाने पर मेकअप मैन होटल पहुंचा। वहां आकांक्षा के कमरे का दरवाजा बंद था। होटल के कर्मियों ने मेकअप मैन को बताया कि आकांक्षा ने सुबह से नाश्ते के लिए ऑर्डर नहीं दिया है। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो उन्होंने पुलिस को बुलाया।
मैनेजर ने पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से दरवाजा खोला, तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला। ACP सारनाथ ने उनके मोबाइल समेत अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उनके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।
सुसाइड के कुछ घंटे बाद रिलीज हुआ उनका भोजपुरी सॉन्ग
सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही आकांक्षा का आखिरी भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं।’ गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।
सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर किया था लाइव
यहीं नहीं, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आकांक्षा फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई थीं। फिलहाल वीडियो डिलीट हो चुका है। इसके अलावा देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने भोजपुरी सॉन्ग ‘हिलोर मारे’ पर शीशे के सामने बेली डांस किया था। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने को-स्टार समर सिंह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा था।
सोशल मीडिया पोस्ट से धोखा मिलने के संकेत?
सुसाइड के बाद आकांक्षा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘मोहब्बत तो तुझसे थी, लेकिन तेरी मोहब्बत ने जोर से खींच के तमाचा मार ही दिया मुझे।’ उनकी फोटोज पर यूजर्स ने कमेंट्स भी किया था कि आखिर किसने उन्हें धोखा दे दिया?
22 मार्च को होटल पहुंची थीं आकांक्षा दुबे..
शनिवार देर रात आकांक्षा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था।
SP ज्ञानप्रकाश राय ने बताया, ”होटल सोमेंद्र के रूम नंबर 105 में रविवार सुबह एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जानकारी पर पता चला कि वह भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे थीं। वे शूटिंग के सिलसिले में बनारस आई थीं और 22 मार्च की रात होटल में रुकी थीं। उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनका परिवार काफी समय से महाराष्ट्र में रहता है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Malgudi Silk Ajrak Printed Saree |saree for Women | Saree | New Sari | Latest Saree
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹444.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-51)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







