गिरिडीह (कमलनयन) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नौ सालों कार्यकाल देश के 130 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है. इन नौ सालों में देश की तस्वीर और तकदीर बदली है, जिसकी सराहना विश्व समुदाय कर रहा है. भाजपा प्रमुख गुरुवार को झारखंड के गिरिडीह में भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा आयोजित मिशन 2024 चुनावों के मद्देनजर आयोजित महती जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री नड्डा ने कहा कि भारत के तकदीर और तस्वीर बदलने वाले पीएम मोदी की प्रशंसा दुनिया के कई देशों के लोग कर रहे हैं. कोई उन्हें ग्लोबल लीडर को कोई उन्हें बदलाव लानेवाला नायक बता रहा है. लेकिन कांग्रेस के नेता पीएम मोदी को सांप-बिच्छू जैसे अपशब्दों का प्रयोग कर उनका मजाक बना रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के ऐसा कहने से मोदी की लोकप्रियता में और भी इजाफा हो रहा है.

‘अर्थव्यवस्था के मामले में भारत विश्व में पांचवें स्थान पर है’
भाजपा अध्यक्ष ने विगत नौ सालों के दौरान देश में हुई विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि कोविड काल के पश्चात विश्व के कई देश घोर आर्थिक संकट के दौर में है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है. इस मामले में आज भारत विश्व में पांचवें स्थान पर है. अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूरोप के अलावा रूस-यूक्रेन में छायी मंदी के बावजूद अर्थव्यवस्था के मामले में भारत मजबूती अपने पांव टिकाए हुए है. वहीं मोबाइल सेक्टर में तीसरे भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. मोबाइल सेक्टर में नौ साल पूर्व 92 प्रतिशत मोबाइल बाहर मंगाया जाता था, जबकि आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में निर्मित हो रहा है.

‘नौ वर्षों में देश विकास की यात्रा पर अग्रसर है’
उन्होंने कहा कि भारत ने स्टील उत्पादन ऑटो सेक्टर बूम किया है. 18 लाख करोड की लागत से सड़क, रेल मार्ग बनाये जा रहे हैं। 74 अत्याधुनिक एयरपोर्ट बनाये गए हैं. रोज कमाने-खाने वाले 50 लाख गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज हुआ है. 4 करोड लोगों को पीएम आवास दिये गये।10 करोड 78 लाख किसानों के खातों मे दो-दो हजार की रशि ट्रांसफर की जा रही है. करोडों लोगो को पीने का पानी योजना से जोड़ा गया है. श्री नड्डा ने कहा कि नौ वर्षों में देश विकास यात्रा की तमाम योजनाएं भारत की बदलती तस्वीर और तकदीर की गवाह है. लेकिन कांग्रेस देश के विकास को पचा नहीं पा रही है. उसके पेट में र्दद हो रहा है। भाजपा प्रमुख ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किये और कहा कि कांग्रेस मोदी विरोध करते-करते बौखला कर देश के विकास का विरोध करने लगी है.

‘झारखंड पर मोदी जी का विशेष ध्यान है’
उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में भी प्रधानमंत्री ने विशेष ध्यान दिया है। चाहे रांची का रेलवे स्टेशन हो या फिर झारखंड में कई नेशनल हाईवे, रेलवे ट्रैक व स्टेशन, देवघर में एम्स, इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ पीएम मोदी की विकासशील सोच की देन है। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में विकास की एक रेखा खींची है। वहीं झामुमो व कांग्रेस की सरकार ने चार वर्षों में झारखंड को काफी पीछे धकेल दिया है। झारखंड सरकार वर्तमान समय में पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डुबी हुई है। झारखंड सरकार सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करने में व्यस्त है। कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार पूरी तरह से घोटालों की सरकार है। जमीन घोटाला, शराब घोटाला, अवैध माइंस सहित बिगड़ी कानून व्यवस्था हेमंत सरकार की पहचान बन गई है। कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए हेमंत सरकार के शासनकाल में संथाल परगना में न सिर्फ आदिवासी महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, बल्कि बंगलादेशी घुसपैठियों को भी संरक्षण दिया जा रहा है। इलाके की दलित महिलाओं का तो खुलेआम शोषण हो रहा है.

नड्डा ने रीतलाल वर्मा की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाई
जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मंराडी, पूर्व सीएम रघुवर दास सहित भाजपा प्रदेश संगठन के कई बडे नेता, सांसद, विघायक ने संबोधित किया। इससे पहले गिरिडीह की धरा पर पहुंचने पर भाजपा के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, अभिनंदन किया. स्वागत अभिनंदन करनेवालो में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री संदीप डंगैच, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, विधायक केदार हाजरा, जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिप में पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रशांत जयसवाल, समेत जिला कमेटी, नगर कमेटी के ढेरों पार्टी पदधारी शामिल थे। सभा का संचालन बोकारो के विधायक विरंची नारायण ने किया. श्री नारायण ने गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी को विधिवत भाजपा में शामिल कराया गया. मंच पर आने से पूर्व जेपी नड्डा ने जिला परिषद कार्यालय के निकट स्थित रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाने के बाद मंचासीन हुए थे.
Louis Philippe Men's Slim Fit Single-Tuck Pique Stylized Sleeve Print and Contrast Tipping Half Sleeve Solid Cotton Polo Tshirt
₹674.00 (as of October 24, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MAYKR Men’s Checkered Shorts | Cotton Casual Bermuda Shorts with Elastic Waist, Button Front & Relaxed Fit (Color May Vary According to Stock)
₹99.00 (as of October 24, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹450.00 (as of October 24, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹668.00 (as of October 24, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 24, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹283.00 (as of October 24, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 24, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Women's Silk Kanjivaram Kanchipuram Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 24, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 24, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹416.00 (as of October 24, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







