खलारी, 22 जून : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा खलारी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष मिथलेश प्रजापति की अध्यक्षता में गुरुवार को चुरी मध्य पंचायत सचिवालय में आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा खलारी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री शर्मा के द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र के समक्ष दीप, धूप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। साथ ही सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पुष्प अर्पित किया। बैठक में वर्तमान में झारखण्ड सरकार की ओबीसी विरोधी गतिविधियों, आनेवाले चुनाव एवं ओबीसी वर्ग के सर्वमुखी विकास के अलावे अन्य विंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शैलेन्द्र शर्मा ने भाजपा के मूल सिद्धांतों एवं नीतियों पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार की अब तक कि उपलब्धियों पर जानकारी दी। वहीं ओबीसी आयोग, इंसोरेंस, राजनीतिक, समाजिक, व्यवहारिक एवं संगठनात्मक शक्ति आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने व्यवहारिक सम्बन्धों, सदस्यों की उपस्थिति, अनुशासन, सदस्यता बढ़ाने, पार्टी की उपलब्धि एवं योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने आदि विषयों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग बहुत बड़ा और विस्तृत वर्ग है, किसी भी राजनीतिक पार्टी की दशा एवं दिशा तै करने में इसका अहम योगदान होता है। ओबीसी वर्ग चाहे तो किसी भी राजनीतिक दलों का दिशा ही बदल सकता है। परंतु यह वर्ग विभिन्न जातियों में विभक्त है और हमें सभी को एक साथ लेकर चलना है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा “सबका साथ सबका विकास” जन जन तक पहुँचाना है। इस बीच जिप सदस्य सरस्वती देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रदीप प्रमाणिक ने भी अपने विचार रखे। अंत में झारखंड सरकार ओबीसी आरक्षण लागू किए बिना त्रिस्तरीय चुनाव करा कर ओबीसी को प्रतिनिधित्व से वंचित रखा इस बात पर ओबीसी मोर्चा ने भारी रोश व्यक्त किया और समय पर इसका जवाब देने की बात कही। इससे पूर्व अध्यक्षीय भाषण मिथलेश प्रजापति, मंच संचालन भोलानाथ चौहान तथा धन्यवाद ज्ञापन रितेश केसरी ने किया। इस दौरान दिनेश प्रसाद सोनी, बीएन चौहान, रामचन्द्र शर्मा, शिवरतन कुमार ठाकुर, रविभूषण सिंह, उपेन्द्र यादव, प्रमोद प्रजापति, ओम प्रकाश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, प्रकाश कुमार के अलावे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-55)
₹549.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹801.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹565.00 (as of March 10, 2026 18:05 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







