23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihदेश की जनता का महागठबंधन पीएम मोदी के पक्ष में है :...

देश की जनता का महागठबंधन पीएम मोदी के पक्ष में है : पशुपति पारस

गिरिडीह (कमलनयन) : केन्द्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस शुक्रवार को गिरिडीह में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक की शुरुआत पार्टी नेताओं ने दीप जलाकर और सिद्धू-कान्हू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। बैठक को केन्द्रीय मंत्री ने संबोधित किया एंव 2024 चुनाव को लेकर पार्टी की भूमिका पर चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में केन्द्रीय मंत्री  पशुपति पारस ने बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष एकजुट होने का प्रयास कर रहा है। लेकिन विपक्ष में एक के बजाय कई पीएम उम्मीदवार हैं। लेकिन देश की जनता का राजनीतिक समीकरण अर्थात जनता का महागठबंधन 2024 में मोदी के पक्ष में है. जनता मोदी के अलावा किसी अन्य को पीएम बनते नहीं देखना चाहता। बिहार से विपक्ष को एकजुट करने का सपना नीतीश कुमार का सपना ही रहेगा।

बगैर किसी सीट पर दावेदारी के एनडीए के साथ हैं’

बिहार में भाजपा के साथ लोस सीट शेयर फार्मूले को लेकर केन्द्रीय मंत्री का कोई जवाब स्पष्ट नहीं रहा.  वहीं झारखंड में लोस चुनाव में बगैर किसी सीट पर दावेदारी के एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ने की बात कही। राज्य में विस चुनाव को लेकर सीटों के दावेदारी पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन मोदी सरकार द्वारा लायी जा रही समान नागरिता संहिता कानून के मुद्दे पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि लोजपा का पूरा समर्थन इस मुद्दे पर मोदी सरकार को है। बातचीत के क्रम में केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने जिस प्रकार किसी को खुद के दुख को देखना दुखद होता है. यही हाल विपक्ष का है। विपक्ष भी पीएम मोदी को देश को सुखद हाल में चलाते देख दुखी है।

झारखंड में हमारी कोई दावेदारी नहीं: राजकुमार राज

इधर कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राज्य प्रभारी रामजी सिंह, राष्ट्रीय मंत्री पप्पू सिंह समेत राज्य भर के नेताओं के साथ बिहार के कई नेता भी जुटे थे। इससे पहले गिरिडीह पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज सहित अन्य ने केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। उन्होंने साफ किया कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में हमारी कोई दावेदारी नहीं रहेगी। लेकिन विधानसभा चुनाव में सीटों की भागीदारी रहेगी. कितनी सीटों पर दावेदारी की जाएगी.  इस सवाल पर श्री पारस ने कहा कि समय आने पर इस मुद्दे पर मिल बैठ कर बातचीत की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments