32.9 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariबहेरा में 31 जुलाई को होगी मुहर्रम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता...

बहेरा में 31 जुलाई को होगी मुहर्रम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन

पिपरवार। पिपरवार क्षेत्र के बहेरा कर्बला मैदान में बहेरा अंजुमन और नौजवान कमेटी की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कासिम उर्फ मुन्ना और संचालन फहीम रजा एवं खुर्शीद आलम ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहेरा में मुहर्रम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से 31 जुलाई को मुहर्रम सद्भावना मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने पर सहमति बनी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष कासिम उर्फ मुन्ना, उपाध्यक्ष मो. जुलफान, सचिव वसीम रजा,उपसचिव नौशाद आलम,खुर्शीद आलम,कोषाध्यक्ष मो. गुड्डे और मो. सद्दाम को बनाया गया। इसके अलावा इरफान आलम,मो. असगर,मो. नदीम,मो. आजाद,मो. प्रिंस, मो. सजल,मो. मोहसिन, राजा,समीर,छोटन,मुमताज, इमरोज,अफरोज सहित कई लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading