25.1 C
Ranchi
Sunday, September 8, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariराजभवन के समक्ष मजदूरों के पड़ाव कार्यक्रम में शामिल होंगे मजदूर यूनियन...

राजभवन के समक्ष मजदूरों के पड़ाव कार्यक्रम में शामिल होंगे मजदूर यूनियन के लोग

खलारी। माले प्रखण्ड कार्यालय जी-टाइप में रविवार को निर्माण मजदूरों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एरिया सचिव किशोर खंडित कि अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी दस अगस्त को राजभवन रांची के समक्ष आयोजित मजदूरों का पड़ाव कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया। किशोर खंडित ने कहा कि राजभवन के समक्ष आयोजित मजदूरों के पड़ाव में खलारी से भी काफी संख्या में झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के सदस्य भाग लेंगे। किशोर खंडित ने कहा कि राजभवन के समक्ष मजदूरों की मांगो जिनमे मजदूरों का 44 श्रम कानून को चार कोड में बदल दिया गया है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। क्योंकि इस कोड से मजदूरों को काफी नुकसान होगा। साथ ही मजदूरों के लिए बनाए गए कल्याण बोर्ड खत्म कर मजदूरों के विरोध में काम कर रहा है। इस बैठक में यूनियन के सदस्य गनसू लोहरा, देवेंद्र चैधरी, रोहित मुंडा, महादेव लोहरा, सुखदेव लोहरा, मंगरा मुंडा, जगरनाथ गंझू आदि मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments