गिरिडीह (कमलनयन) भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राज्य स्तरीय मधुबन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर ऱविवार को पार्टी संगठन को मजबूत करने, पीएम मोदी के नौ वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने, राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर आक्रामक प्रहार कर 2024 हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने के आह्वान के साथ सम्पन्न हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता भगवान है। भगवान के दरबार में अच्छे संकल्प की सिद्धि के लिए बार-बार गुहार लगानी पड़ती है। हम भी जनता के दरवाजे पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर बार-बार जाएं।
‘पीएम मोदी के नेतृत्व में श्रेष्ठ भारत की नींव रखी गई’
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में श्रेष्ठ भारत की नींव रखी है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर हमें आत्मनिर्भर भारत निर्माण के संकल्प को पूरा करना है। उन्होंने झारखंड के 14 लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। श्री मरांडी ने कहा कि 2024 में चुनावी लड़ाई परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच है। मायावी शक्तियां भेष बदलकर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने पर अमादा है. उन्होंने ग्रामीण विकास और अंत्योदय संबंधी योजनाओं के विषय में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अंत्योदय और ग्रामीण विकास की योजनाओं पर अटल जी के नेतृत्व में कार्य प्रारंभ किया जिसे पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य किया है. जिससे आज गरीबी घटी है, साथ ही गांव और शहर की दूरी समाप्त हुई है।

पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल में संघर्ष किया : नागेंद्र त्रिपाठी
भाजपा के इतिहास विकास और पंच निष्ठा विषय पर बोलते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास 1951 से जनसंघ की स्थापना से शुरू होता है। जनसंघ की संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर में राष्ट्र की एकता के लिए दिए बलिदान से हमारा संघर्ष आगे बढ़ता है। गोवा मुक्ति आंदोलन,पांडिचेरी दमन दीव की लड़ाई लड़ते हुए पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपात काल में संघर्ष किया। भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी नीतियों और राष्ट्र के प्रति उनकी अवधारणा के खिलाफ जनमत खड़ा कर एक मजबूत विपक्षी गठबंधन खड़ा किया। आज संघर्ष के बल पर और जनता के सहयोग से पार्टी पूर्ण बहुमत से केंद्र सरकार चला रही है। हम सबका साथ सबका विकास के संकल्प और अंत्योदय के कार्यक्रम को तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं।
संपर्क और संवाद के जरिए हमें जनता के बीच जाना है: आशा लकड़ा
पंचायती राज में प्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर बोलते हुए राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि जनता ने जैसे आप सभी पर भरोसा किया है वैसे आप सभी उनकी आशाओं-उम्मीदों पर खरा उतरें। साथ ही भाजपा के नीतियों-कार्यक्रमों को संपर्क और संवाद के माध्यम से जनता के बीच लेकर जाएं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने जनसंघ काल से पार्टी को सींचने वाले स्व. ललित उरांव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. उरांव जैसे प्रेरणा पुरुषों ने अभाव में भी पार्टी की नीतियों-कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाया। प्रशिक्षण से एक व्यक्ति नहीं, एक कार्यकर्ता प्रशिक्षित होता है.

भाजपा में प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण की पद्धति है : कर्मवीर सिंह
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण की पद्धति है। जिससे एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता का भी निर्माण होता है। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। उन्होंने प्रशिक्षण में सभी लोगों को पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता के बीच लेकर जाने का आह्वान किया। दो दिनो में कुल आठ सत्र हुए. आज के वर्गों की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, डॉ रवींद्र राय, बालमुकुंद सहाय और महादेव दुबे ने किया। प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, शशि भूषण भगत, अमित सिंह, अनिल महतो टाइगर, बबलू भगत, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, दिनेश यादव, सुरेश साव, महामंत्री संदीप दंडांइच, सुभाष सिन्हा, मीडिया प्रभारी कामेश्वर पासवान, श्यामा प्रसाद, कामख्या गिरी, शरद भक्त, भोला पाठक, सिकंदर हेंब्रम, महामंत्री संदीप चुन्नुकांत, यदुनंदन पाठक, अशोक उपाध्याय, विनय सिंह, संजीत सिंह, अमित तिवारी और सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने महती भूमिका निभाई।
Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹498.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹460.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹249.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹699.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹546.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Floral Pattern Cotton Silk Saree with Unstitched Blouse Piece and Zari Lace Dobby Weave Type
₹545.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)DhevStylish Women's Kerala Kasavu Golden Tissue Plain South Indian Saree with Running Blouse | Saree length: 6.25 Meters | Onam & Wedding saree collections
₹759.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Cotton Saree
₹359.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







