22.7 C
Ranchi
Wednesday, July 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridih2024 के चुनाव में राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय का वोट भी भाजपा...

2024 के चुनाव में राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय का वोट भी भाजपा को मिलना तय : बाबूलाल मंराड़ी

गिरिडीह : मधुबन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक मीडिया से रू-ब-रू हुए। कहा कि झारखंड के अल्पसंख्यक समुदाय को हेमंत सरकार और उनके साथ गठबंधन में शामिल दल सिर्फ बरगला रहे हैं। भाजपा हर समुदाय का सम्मान करती है, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय शामिल हैं। पत्रकारों के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के चुनाव में राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय का वोट भी भाजपा को मिलना तय है। वक्त आने पर ये सच भी हर दलों को दिखेगा।

जेएमएम प्रवक्ता पर झूठा भ्रम फैलाने का आरोप लगाया

बातचीत के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम प्रवक्ता पर झूठा भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात में ऐसा कोई कानून नहीं है, जिसे युवाओं को पेपर लीक करने पर सजा मिले। गुजरात और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और दावा जेएमएम के प्रवक्ता करते हैं, तो उन्हें खुद जाकर दोनों राज्यों की सच्चाई देखनी चाहिए। क्योंकि जो कानून बना नहीं है तो, झारखंड में इस कानून के लागू करने का विरोध तो भाजपा करेगी ही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राज्य भर के पंचायत प्रतिनिधि को जनता तक जाने की ट्रेनिंग दी गयी, और ये जरूरी भी है। कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को किसी चुनाव से जोड़ कर देखना गलत है। भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और पार्टी अपने एक-एक कार्यकर्ता को क्षमतावान बनाना चाहती है। जिसे वो आम जनता तक मोदी सरकार के योजना को पहुंचा सके। प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू व अन्य भाजपाई मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading