35.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeNationalआदिवासी दिवस के नाम पर मना सोरेन राज परिवार दिवस-बाबूलाल मरांडी

आदिवासी दिवस के नाम पर मना सोरेन राज परिवार दिवस-बाबूलाल मरांडी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार  द्वारा आयोजित आदिवासी दिवस समारोह में झारखंड के वीर शहीदों, महान क्रांतिकारियों के हुए अपमान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री मरांडी ने कहा कि समारोह के प्रचार-प्रसार में करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन पोस्टर बैनर में राज्य की महान विभूतियों सिदो कान्हु, चांद भैरव, तिलका मांझी, भगवान बिरसा मुंडा को कोई जगह नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में जब सत्ताधारी वीर क्रांतिकारियों का तिरस्कार करने लगे तो उसका पतन सुनिश्चित है।

‘हेमंत परिवार डायरेक्टरशिप चला रही है’

श्री मरांडी ने कहा कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह हेमंत परिवार डायरेक्टरशिप चला रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी महोत्सव और जीवन दर्शन की झलकियों के नाम पर रांची की सड़कों पर आदिवासियों की जमीन हड़प कर अरबपति बनने वाले पिता पुत्र अपनी झलकियां दिखा रहे हैं। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता अपने महान विभूतियों का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि अगले चुनाव में आदिवासी समाज इनके किए की सजा देकर सबक सिखाएगी।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk4.html” width=”100%” height=”700″]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading