20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeNationalबंधु तिर्की बेंगलुरु में डीके शिवकुमार से मिले, बोले-जल्द आऊंगा झारखण्ड

बंधु तिर्की बेंगलुरु में डीके शिवकुमार से मिले, बोले-जल्द आऊंगा झारखण्ड

रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने शुक्रवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. श्री तिर्की ने शिवकुमार को झारखण्ड का अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. श्री तिर्की ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की महत्वपूर्ण जीत के लिये बधाई देते हुए शिवकुमार से कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की स्पष्ट विजय का दूरगामी प्रभाव राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा और इससे देश की धर्मनिरपेक्ष शक्तियां मजबूत होगी.

डीके शिवकुमार रांची में मां देवड़ी के दर्शन करेंगे

इस अवसर पर बातचीत के दौरान शिवकुमार ने कहा कि वे जल्द ही झारखण्ड आयेंगे और वहां मां देवड़ी के दर्शन करने के साथ ही झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे और उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे. साथ ही उन्हें विश्वास है कि वे झारखण्ड के लोगों से प्रेरित भी होंगे. शिवकुमार ने कहा कि झारखण्ड उनके बेहद पसंदीदा प्रदेशों में से एक है और वहां के विषय में उन्होंने बहुत कुछ सुन रखा है. विशेष रूप से झारखण्ड के सीधे-सादे लोगों के शांत-सरल स्वभाव को आदर्श बताते हुए उन्होंने उनकी कर्मठता की सराहना की.

powered by Advanced iFrame

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading