22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihकिसान मंच की भूख हड़ताल खत्म, प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक दलों ने...

किसान मंच की भूख हड़ताल खत्म, प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक दलों ने ली सुध, वार्ता के लिए कोई नहीं पहुंचा, अब उग्र आंदोलन की तैयारी

गिरिडीह : दीपक गोस्वामी को रिहा नहीं करने से आक्रोशित किसान मंच के सदस्य विगत पिछले पांच दिनों से अंबेडकर चौक में भूख हड़ताल पर बैठे बॉबी देवी एवं अन्ना मुर्मू की तबीयत बिगड़ जाने के बाद सोमवार को भूख हड़ताल तोड़ दी. हड़ताल पर बैठे अन्य लोगों ने इसकी सूचना किसान मंच के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह को दी. बुखार से पीड़ित अवधेश कुमार सिंह तुरंत अंबेडकर चौक पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। अवधेश कुमार सिंह के आग्रह पर आंदोलनकारी भूख हड़ताल समाप्त करने को तैयार हो गए. इसके बाद अवधेश कुमार सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाया।

मीडिया को छोड़कर किसी ने नहीं दिया साथ

भूख हड़ताल कार्यक्रम समाप्त होने के बाद किसान मंच के जीतन गोस्वामी ने कहा कि गांधीवादी तरीके से हमलोगों ने आंदोलन किया और न्याय की फरियाद करते रहे पर मीडिया के लोगों को छोड़कर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी, नेता, समाजसेवी हमलोग को पूछने तक नहीं आया. इसलिए विवश होकर भूख हड़ताल खत्म करना पड़ा, पर कल से उग्र आंदोलन की रणनीति बनायी जाएगी. पहले की तरह किसान मंच आंदोलन करेगा ताकि प्रशासन के लोग किसान मंच की बातों को सुनने के लिए विवश हों। आंदोलनकारियों की भूख हड़ताल समाप्त करवाते समय विजय कुमार, घनश्याम पंडित,  परशुराम वर्मा, सरिता देवी, बिंदिया देवी, विजय बर्मन, अनिता हंसदा, आरती कुमारी दुलारी देवी आदि उपस्थित थे।

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments