20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDumriपशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गाड़ियों में 115...

पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गाड़ियों में 115 गोवंश जब्त, 10 चालक भी हिरासत में लिए गए

गिरिडीह : सरिया पुलिस ने बड़ी र्कारवाई करते हुए पशु तस्करी के आरोप में 10 चार पहिया वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों में 115 गोवंश लोड थे। बताया गया कि सरिया पुलिस उक्त कार्रवाई सोमवार देर रात की है। गुप्त सूचना के आधार पर सरिया थाना प्रभारी अनीश पांडे ने सरिया थाना के समीप बेरिकेटिंग लगाकर पशु लोड दस वाहनों को जब्त किया। जब्त वाहनों में 115 मवेशी लोड थे। इसमें दुधारू गाय, भैंस और बछड़े शामिल हैं। सरिया थाना प्रभारी के अनुसार वाहनों से जब्त सारे मवेशी बिहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त होने के पश्चात पुलिस जवानों के साथ सरिया थाना के समीप बेरिकेटिंग लगायी गई। एक एक कर दसों वाहनों की जांच की गई। सभी गाड़ियों में गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरे  थे। लेकिन किसी गाड़ी के चालक के पास गोवंश के कागजात नहीं थे। पुलिस दसों वाहनों के चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस भी मानकर चल रही है कि सारे गोवंश को बिहार के रास्ते बंगाल पशु वध के लिए भेजा जा रहा था। लेकिन इसे पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोवंश भरी सभी गाड़ियों को जब्त कर लिया है। इधर पशु तस्करी के क्रम में ही जिले के बेंगाबाद थाना इलाके के पारडीह में पशु लोड एक गाड़ी के पलटने से दो मवेशियों की मौत हो गई।

powered by Advanced iFrame


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading