32.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariप्रबंधन के साथ वार्ता के बाद मोर्चा का धरना स्थगित

प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद मोर्चा का धरना स्थगित

खलारी। रैयत विस्थापित मोर्चा मानकी शाखा द्वारा चल रहा धरना स्थगित कर दिया गया है। डकरा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष चल रहा धरना जीएम के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया।चार सूत्री मांग को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे रैयत विस्थापित मोर्चा मानकी बस्ती के रैयतों एवं सीसीएल एनके एरिया प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। जिसमे एनके एरिया जीएम संजय कुमार ने रैयत विस्थापितो को  22  सितंबर को पुनः मानकी के रैयतों के साथ चार सूत्री मांग पर वार्ता कर उनकी समस्याओं पर समाधान करने का भरोसा दिया है। वही मानकी बस्ती के रैयतों ने  कहा की यदि प्रबंधन 22 सितंबर को चारों मांगों को पूरा करने के लिए ठोस  निर्णय नही लेती है तो मानकी बस्ती के रैयत आकाशदीप ऑफिस को अनिश्चित काल के लिए ताला लगा देंगे और अपनी जमीन पर एक भी औद्योगिक गतिविधि नही होने देंगे।वार्ता में मोर्चा की ओर से एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता,रतिया गंझू,रामलखन गंझू,अमृत भोगता,दामोदर गंझू,प्रभाकर गंझू,फूलो देवी, इंद्रा देवी,मुनेश्वर महतो,भुनेश्वर गंझू टाइगर गंझू,कामेश्वर गंझू,अमर भोगता,दिलेश्वर यादव,आनंद गंझू,सोनू यादव,अजय तुरी,करण गंझू,देवचरन गंझू,रमेश गंझू

मनोज गंझू जानकी गंझू,सतीश गंझू,लक्ष्मी देवी,सोनी देवी,रुक्मणि देवी,कविता देवी,बसंती देवी,मनीषा देवी,फुलमनी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments