28.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीसी के नेतृत्व में पोषण माह के तहत पोषण विषय पर...

गिरिडीह डीसी के नेतृत्व में पोषण माह के तहत पोषण विषय पर जिला स्तरीय रेसिपी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, आंगनबाड़ी सेविका व महिला पर्यवेक्षिकाओं की रही भागीदारी 

गिरिडीह : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में पोषण माह 2023 के अंतर्गत पोषण विषय पर जिला स्तरीय रेसिपी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गिरिडीह जिला अंतर्गत कुल-14 बाल विकास परियोजना अंतर्गत प्रत्येक परियोजना से 2-2 आंगनबाड़ी सेविका एवं प्रत्येक परियोजना से 2-2 महिला पर्यवेक्षिकाओं की भागीदारी रही। इसमें सेविकाओं द्वारा आर.टी.ई. से बनी खाद्य सामग्री की प्रदर्शनी टेबल के अनुसार लगायी गयी। साथ ही सभी संबंधित सेविकाओं ने बहुत ही सुंदर रंगोली बनायी, जिसका डीसी, एसडीओ, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सभी संबंधित परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ने शिरकत की.

प्रतियोगिता में विजेता पुरस्कृत हुए

निरीक्षण के बाद रंगोली प्रतियोगिता में बिरनी परियोजना की श्रीमती पूजा पाण्डेय को प्रथम, डुमरी परियोजना के श्वेता गुप्ता को द्वितीय, गिरिडीह सदर परियोजना की श्रीमती आरती कुमारी को तृतीय एवं सरिया परियोजना की श्रीमती खुशबू देवी को चतुर्थ पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रेसिपी प्रतियोगिता में गिरिडीह शहरी क्षेत्र से श्रीमती नसीमा खातुन को प्रथम, तिसरी परियोजना की श्रीमती कलावती देवी को द्वितीय एवं सरिया परियोजना की श्रीमती मंजू देवी को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गिरिडीह शहरी सुसाना केरकेट्टा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गिरिडीह सदर से श्रीमती मुनेश्वरी बाड़ा, अनुज कुमार वर्मा, जिला परियोजना सहायक, पोषण अभियान, गिरिडीह, श्रीमती मेरी टूडु, यूनिसेफ, गिरिडीह समेत कुल 14 परियोजनाओं से उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती किरण प्रसाद, आरती कुमारी, सीता कुमारी, सुशमा कुमारी, अंजली कुमारी, अर्चना कुमारी, मोनिका बोस, निरूपा सिन्हा, पूजा कुमारी, सलोमी हेम्बरोम समेत सैकड़ों सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका के साथ-साथ कार्यालय कर्मीगण उपस्थित हुई।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments