बाबूलाल ने गोमिया की सभा में मोदी जी को प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया.
मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं, पर हेमंत सरकार अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रही है.
इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया, पर कारपोरेट घरानों व पूंजीपतियों पर उपकार किया, मोदी जी ने जन-धन खातों के जरिए ग़रीबों को बैंकों से जोड़ने का काम किया.
बोकारो (गोमिया) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को गोमिया में एक बार फिर हेमंत सरकार की कारस्तानियों पर हमला बोला और लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य मां-बहनों के लिए इज्जत घर यानी शौचालयों का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया, किंतु बड़े घरानों व पूंजीपतियों के लिए। मोदी जी ने जन-धन खाते खुलवाकर एक-एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कहा कि कोविड काल में जब कल-कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने लोगों के खाते में सीधे पैसे डालने का कार्य किया, जबकि राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र से चलने वाला एक रुपया का पंद्रह पैसे पहुंचता था। उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं।

‘इंडी गठबंधन में हो रही है पैसे और परिवारवाद की राजनीति’
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपन भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनी है बड़े-बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं, जबकि भाजपा की सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सड़कों का जाल बिछा है, जबकि इंडी गठबंधन पैसे और परिवारवाद के लिए राजनीति कर रही है। कांग्रेस की गोद में बैठकर जेएमएम का आंदोलन किया। 60 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने झारखंडियों को ठगने का कार्य किया। 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी और 2000 में अलग राज्य झारखंड का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अलग राज्य बनाया है इसे संवारने का कार्य भी भाजपा ही करेगी। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के कार्यकाल में विकास कार्य हुआ, जबकि कांग्रेस जेएमएम ने झारखंड को लूटने का कार्य किया है।

‘भाजपा की सरकार बनी तो, छह माह में रिक्त पदों को भरा जायेगा’
श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था, वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त हैं। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। उन्होंने कहा कि कोयला बालू पत्थर ज़मीन की लूट मची है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले पांच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है, जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोज़गार नहीं तो, भत्ता और नियुक्ति वर्ष की घोषणाएं करते रहे किंतु नियुक्तियों पर कभी ध्यान नहीं दिया गया. भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में रिक्त पड़े पदों को भरा जायेगा। उन्होंने एक बार फिर 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने की लोगों से अपील की.
Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹689.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹609.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Louis Philippe Men's Slim Fit Single-Tuck Pique Stylized Sleeve Print and Contrast Tipping Half Sleeve Solid Cotton Polo Tshirt
₹749.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women Printed Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta | Printed Kurta Set | Women Kurta Sets |
₹703.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹407.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹329.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,435.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹649.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹464.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







