23.2 C
Ranchi
Wednesday, July 22, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariराज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा ( सड़क दुर्घटना ) के तहत खलारी...

राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा ( सड़क दुर्घटना ) के तहत खलारी सीओ ने दिया एक लाख का चेक

खलारी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार ( राजस्व शाखा ) से राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा ( सड़क दुर्घटना ) के तहत मंगलवार को खलारी के समर सेन को उनके पुत्र राहुल सेन के सड़क दुर्घटना में हुए मृत्यु के उपरांत एक लाख का सहायता राशि प्रदान की गई। इस राशि से सम्बंधित चेक खलारी अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य ने श्री सेन को अपने कार्यालय में दो पहचान करता व गवाहों की उपस्थिति में सौंपा। सीओ श्री आर्य ने बताया कि राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा ( सड़क दुर्घटना ) से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को यह सहायता  राशि दी जाती है। मालूम हो की बीते चार मार्च को एसीसी स्कूल खलारी के शिक्षक समर सेन के एकलौते पुत्र राहुल सेन की खलारी मैकलुस्कीगंज सड़क पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसपर राजस्व उप निरीक्षक के द्वारा मृतक के आश्रित परिवार को मुआवजा भुकतान के लिए अनुशंसा किया गया था।

मौके पर पहचान कर्ता एसीसी स्कूल के प्रधानाचार्य एसएन तिवारी, अरुण चौरसिया एवं नाजिर महन्तवीर महतो उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading