27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariबूथ सत्यापन कार्य के दूसरे चरण में सम्पूर्ण हुआ भाजपा खलारी मंडल...

बूथ सत्यापन कार्य के दूसरे चरण में सम्पूर्ण हुआ भाजपा खलारी मंडल के बूथ सत्यापन का कार्य

खलारी। भाजपा खलारी मंडल के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवम  मंडल प्रभारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में वीआईपी क्लब डकरा के सभागार कक्ष में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के प्रवासी प्रभारी सह झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा के साथ मंडल के स्थाई प्रभारी सतीश कुमार शाह उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में मंडल के सभी 14 शक्तिकेंद्र संयोजकों एवम 60 बूथ के अध्यक्षों के सत्यापन का कार्य पूर्ण हुआ।

 

मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों यथा रक्षा क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर बनने, देश विदेश में भारत के मान सम्मान में हुई वृद्धि, धारा 370 की समाप्ति एवम जम्मू एवं कश्मीर का केंद्र शासित प्रदेश के रूप में भारत में सम्पूर्ण विलय, 500सालों से चले आ रहे राम मंदिर संघर्ष की गाथा एवम अयोध्या में भगवान राम के भव्य निर्माण की परिकल्पना की पूर्ति, नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक के माध्यम से देश की आधी आबादी को 33% आरक्षण आदि विषयों के बारे में बताया एवम इन उपलब्धियों के साथ कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में उतरने का आह्वाहन किया।

 

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अनिल गंझू एवम धन्यवाद ज्ञापन मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रवींद्र मुंडा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला ग्रामीण के महामंत्री प्रीतम साहू, सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद सिंह, भारत रजक, आनंद झा, शत्रुंजय सिंह, दिलीप पासवान, किरण देवी, सिन्नी समाद, शिव कुमार चौधरी, मिथिलेश प्रजापति, कमलेश तुरी, संजीत तुरी, रामधारी गंझू, आनंद सिंह, धीरेंद्र प्रसाद, दिनेश पांडे, रामेश्वर महतो, नागदेव सिंह, सूरज सिंह, भगवान सिंह, नेपाल सिंह, भोलानाथ चौहान, रितेश केशरी, दिनेश्वर सोनी, निर्भय सिंह, उज्ज्वल सिंह, रतनलाल, सुरेश प्रसाद साव ,कार्तिक यादव , रविभूषण सिंह,प्रेम कुमार गंझु, प्रदीप कुमार सिंह,सुबोध रजक, ओम प्रकाश ठाकुर,विनय कुमार सिन्हा,संजय आर्य,तुलसी मुंडा,रमेश विश्वकर्मा,रघुनाथ प्रसाद गुप्ता,उदय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश शर्मा,अनिल कुमार तुरी,आदि उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading