30.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariझारखंड पार्टी का विश्रामपुर पंचायत में किया गया विस्तार

झारखंड पार्टी का विश्रामपुर पंचायत में किया गया विस्तार

खलारी। खलारी प्रखंड अंतर्गत विश्रामपुर पंचायत में झारखंड पार्टी का गठन किया गया। विकाश पासवान की अध्यक्षता में जल, जंगल,जमीन की पार्टी झारखंड पार्टी में कई युवा शामिल हुए। जिसमें पंचायत अध्यक्ष विकाश पासवान, उपाध्यक्ष सुमन कुमार, सचिन कुमार और पंचायत सचिव सनी प्रजापति को बनाया गया। मौके पर कई युवकों ने झारखंड पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पंचायत विस्तार के दौरान झारखंड पार्टी के एससी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान  ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाहर से आए  कॉरपोरेट कंपनिया लूट खसोट मचा रखा है, युवाओं को बेरोजगार बनाए रखने का षड्यंत्र रचा हुवा है, प्रदूषण के कारण लोगो के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है इसके बावजूद एनके एरिया डकरा की सीसीएल हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर आम आदमी से परामर्श शुल्क के नाम पर 100 रुपए की लूट मचा रखी है। अगर ये सब लूट खसोट बंद नहीं हुवा तो बहुत ही जल्द झारखंड पार्टी इसके खिलाफ जन आंदोलन करेगी। इस बैठक में झापा के महिला प्रखंड अध्यक्ष नगीना देवी, प्रखंड सचिव सुनील पासवान, संगठन सचिव निरंजन कुमार, निखिल गंजू, अजीत उरांव, शिवम कुमार, शशि रंजन, दीपक कुमार, प्रिंस कुमार, पंकज सिंह, मनोज पासवान, सागर भोक्ता, गोविंद कुमार, राजबली प्रजापति, रवि महतो, रामू राय, गौरव वर्मा, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments