30.1 C
Ranchi
Sunday, September 22, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariभारतीय जनता पार्टी खलारी मण्डल की हुई बैठक

भारतीय जनता पार्टी खलारी मण्डल की हुई बैठक

खलारी। भारतीय जनता पार्टी खलारी मण्डल की अति आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को वीआईपी क्लब डकरा सभागार में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश बीजेपी महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि रांची ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रभु दयाल बड़ाइक शामिल हुए और आगामी 28 अक्टूबर को संकल्प यात्रा के समापन समारोह को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सह विधायक, झारखंड के पूर्व प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान झारखंड सरकार के विफलताओं को जनता तक उजागर करने और भाजपा के लिए समर्थन जुटाने के निमित संकल्प यात्रा प्रारंभ किया जो अब तक 76 विधानसभा से होते हुए रांची जिला के सभी पांच विधानसभा का संयुक्त और समापन समारोह कार्यक्रम रांची के हरमू मैदान में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निमित बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का जवाबदेही तय किया गया।और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया गया।भाजपा खलारी के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कृत संकल्प हुए।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कार्तिक पांडेय एवं अनिल गंझु ने संयुक्त रूप से किया।बैठक में  विधयक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह,भरत रजक,अरविंद सिंह, शशी प्रसाद साहू,रामसूरत यादव ने भी अपने अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में विकास दुबे, आनंद कुमार सिंह,दिलीप पासवान,कमलेश तुरी, कुलदीप लोहारा, विष्णु मुंडा, रामधारी गंझु ,रवींद्र मुंडा ,गणेश प्रसाद यादव,मजहर आलम,मिथिलेश प्रजापति,रविभुषण सिंह ,संजीत तुरी,ममता केशरी,सरिता सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन रामसूरत यादव ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments