23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihरांची में होनेवाली वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी गिरिडीह पहुंची, डीसी नमन...

रांची में होनेवाली वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी गिरिडीह पहुंची, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने अनावरण किया

गिरिडीह : रांची की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक आयोजित होनेवाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 की विजेता टीम को दी जाने वाली ट्रॉफी बुधवार को झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से भ्रमण करते हुए गिरिडीह जिला पहुंची। इस मौके आयोजित कार्यक्रम का विधिवत अनावरण उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने किया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, एडीपीओ व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

खेल को भी केरियर बना सकते हैं युवा: डीसी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 की मेजबानी रांची में हो रहा है, जो हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। चैंपियंस ट्रॉफी विभिन्न जिलों से घूमते हुए हमारे जिले में आई है, जिसे विजेता टीम को सम्मान स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले के खिलाड़ियों में भी काफी प्रतिभा है, निश्चित रूप से यहां के खिलाड़ी भी आगे चलकर देश का नाम रौशन करेंगे। ट्रॉफी हमारे जिले में लाने का एकमात्र उद्देश्य है, हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना। सभी खिलाड़ी ट्रॉफी से प्रोत्साहित हो सकते हैं, कि एक दिन वे भी अपने और अपने देश के लिए ऐसी ही ट्रॉफी लेकर आएंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिले के बहुत खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस ट्रॉफी की तरह ही अन्य खेलों में भी हमारे जिले के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और ट्रॉफी लेकर आएंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सभी खिलाड़ी प्रेरणा ले सकते हैं और खेल को केरियर के रूप में चुनते हुए जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments