27.1 C
Ranchi
Sunday, September 22, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी में बेलवरण पूजा के साथ खुला मां दुर्गा का पट

खलारी में बेलवरण पूजा के साथ खुला मां दुर्गा का पट

खलारी। खलारी में नवरात्र के छठे दिन बेलवरण पूजा के साथ विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। क्षेत्र के प्रसिद्ध श्रीजानकी रमण मंदिर में खलारी अंचल अधिकारी शिशुपाल आर्य, मगध संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक निपेन्द्रनाथ, केडीएच पीओ अनिल कुमार सिंह, रोहिणी पीओ जेके सिंह, जिप सदस्य सरस्वती देवी, बुकबुका पंचायत मुखिया पारसनाथ उराँव ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर पण्डाल का उद्घाटन किया। मौके पर राजन सिंह राजा, रंजन सिंह बिट्टू, अवधेश यादव, राजेश सिंह मिंटू, गिरधर तिवारी, बजरंगी केशरी, अमरभूषण सिंह, अश्विनी खां, मिथलेश सिंह, अरविंद सिंह, अजित सिंह, श्रीकांत शर्मा, सिन्नी समद, वर्षा सहित काफी संख्या में महिला पुरूश श्रद्धालु उपस्थित थे। साथ ही अन्य जगहों पर भी मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी की पूजा की गई। पूजा पंडालों में शाम में बोधन कल्पारम्भ व बेलवरण पूजा संपन्न हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार कात्यायन ऋषि की तपस्या से खुश होकर मां दुर्गा उनके घर पुत्री के रूप मे जन्म ली थी। इसलिए इनका नाम कत्यायनी पड़ा। पूजा पंडालों सहित कलश रखने वालों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments