23.1 C
Ranchi
Wednesday, May 21, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariराज्यपाल बनने पर खरवार भोगता समाज विकास संघ ने दी बधाई

राज्यपाल बनने पर खरवार भोगता समाज विकास संघ ने दी बधाई

खलारी। पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास को खरवार भोगता समाज विकास संघ ने बधाई दी है। संघ के केंद्रीय समिति का प्रतिनिधि मंडल रविवार को जमशेदपुर स्थित रघुवर दास के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी और बुके देकर स्वागत किया। बधाई देने वाले प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू, केंद्रीय सलाहकार झलकु गंझू, केंद्रीय सचिव जगरनाथ भोगता, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ गंझू, केंद्रीय युवा संघ अध्यक्ष उमेश सिंह भोगता, गुमला जिला सरंक्षक मंगल सिंह भोगता साहित् कई लोग शामिल थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments