32.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariआदर्श उच्च विद्यालय के शिक्षक रहे हड़ताल पर

आदर्श उच्च विद्यालय के शिक्षक रहे हड़ताल पर

मैकलुस्कीगंज। झारखंड राज्य वित रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य प्रसाद साहु ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने एवं अन्य लम्बित मांगो को लेकर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे व शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पदाधिकारियों का पूतला दहन किया गया। मौके पर लखन प्रसाद, गोपाल प्रसाद, जयप्रकाश यादव, एडवर्ड मरांडी, निर्मल कुजूर, राधा कुमारी, मनोहर महतो, मनोज दुबे सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments