22.1 C
Ranchi
Tuesday, May 6, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariजामडीह सोहराई डायर जतरा में उमड़ी ग्रामीणो की भीड़

जामडीह सोहराई डायर जतरा में उमड़ी ग्रामीणो की भीड़

डकरा। जामडीह में सोमवार को सोहराई डायर जतरा का आयोजन किया गया। जिसमें नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। सबसे पहले सोमर पाहन के द्वारा सुबह में पारंपरिक तरीके से पूजा की गई। दोपहर में जतरा में आयोजित नागपुरी ऑर्केस्ट्रा का उदघाटन बेंती पंचायत की मुखिया सरिता देवी तथा रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जतरा में आये कलाकारों महावीर नायक,इंग्नेश,पूनम सिंह,अंजनी देवी ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत किया और लोगो को झूमने को मजबूर कर दिया। मुखिया सरिता देवी ने कहा कि जतरा हमारी संस्कृति का प्रतीक है। बिगन सिंह भोगता ने कहा कि जतरा कई पीढ़ियों से हमारे पूर्वज लगाते रहे हैं। क्योंकि यह जतरा हमारी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर है। इस अवसर पर जतरा में खिलौने, श्रृंगार प्रसाधन एव पारंपरिक मिठाई की दुकान लगी हुई थी। देर शाम तक ग्रामीणो ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर रंथू उरांव,नरेश गंझू,विनय ख़लखो,रामलखन गंझू, अमृत भोगता, देवपाल मुंडा,कन्हाई पासी,प्रकाश महतो,मुकद्दर कुमार,अनिता गंझू,प्रभाकर गंझू, शिवनाथ भोगता, रामधारी गंझू, रवि उरांव, नंदू गंझू,प्रभु गंझू, मधु गंझू, मरांडी गंझू,अरविंद सिंह,गणेश भुइयां राजकुमार गंझू, संजय गंझू, बरतु गंझू, मनोज गंझू, बंधन गंझू, शिवा गंझु, सोमर पाहन, संदीप गंझू, महेंद्र गंझू आदि लोग मौजूद थे।

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments