30.1 C
Ranchi
Sunday, September 22, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariमाता काली की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

माता काली की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

खलारी। माता काली की प्रतिमा विसर्जन के साथ खलारी कोयलांचल में काली पूजा उत्सव संपन्न हो गया। मंगलवार सुबह पुजारियों ने माता का पूजन कर विसर्जन का विधान पूरा किया। श्री जानकीरमण मंदिर खलारी में पूजन के दौरान दही चूड़ा का भोग लगाया गया जिसे प्रसाद के रूप में सभी श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया। दोपहर में प्रतिमा को नगर भ्रमण कराने के बाद गौरी डैम में विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान भक्ति गीतों के साथ कार्यकर्ता जयकारा लगा रहे थे। वर्द्धमान (बंगाल) से आए पुजारियों ने तीन दिवसीय पूजन विधान संपन्न कराया। विसर्जन के बाद पुजारियों का विदाई किया गया। विसर्जन जुलूस में रंजन सिंह बिट्टू, अवधेश यादव, दिनेश पांडेय घंटू, अजीत कुमार, अजय वर्मा, कन्हैया झा, संजय कामत, राजीव कुमार उर्फ सोनू, सूरज प्रधान मुंडा, शिवप्रसाद साहु, बजरंगी केशरी, पवनराज सिंह, सूरज, अजय विश्वकर्मा, अंबुज कर्मकार, प्रभाकर शर्मा, राधेश्याम अग्रवाल, गिरिधर तिवारी आदि शामिल थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments