23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridih'आप' ने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली, जहां चुनाव...वहां 450 में...

‘आप’ ने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली, जहां चुनाव…वहां 450 में सिलिंडर का वादा…फिर दूसरे राज्यों में वही दर क्यों नहीं? : केेेएम शर्मा

गिरिडीह : संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को गिरिडीह में आम आदमी पार्टी ने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली. मोटरसाइकिल रैली में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पचम्बा से एक साथ झंडा मैदान गिरिडीह पहुंचे। पुनः झंडा मैदान से अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और टावर चौक पर जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण, फिर काली बाड़ी स्टेशन रोड होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा और उसके बाद गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रैली में संविधान बचाओ देश बचाओ, संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ, लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ, संविधान दिवस अमर रहे, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, महात्मा गांधी अमर रहे, भगत सिंह अमर रहे, बिरसा मुंडा अमर रहे, संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल बंद करो, तानाशाही बंद करो, हिटलरशाही बंद करो, मनीष सिसोदिया को रिहा करो, संजय सिंह को रिहा करो, सत्येन्द्र जैन को रिहा करो, ईडी का गलत इस्तेमाल बंद करो, सीबीआई का गलत इस्तेमाल बंद करो, अरविन्द केजरीवाल जिन्दाबाद, आम आदमी जिंदाबाद, आम आदमी पार्टी जिंदाबाद आदि नारे लगाए गए।

‘विपक्ष की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा है गलत इस्तेमाल’

रैली का नेतृत्व आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा कर रहे थे। प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि देश अघोषित आपातकाल झेल रहा है। विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और स्कूल-अस्पताल की राजनीति करनेवाले आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए देश के नौजवानों को सड़क पर उतरने का आह्वान किया। श्री शर्मा ने कहा कि 2024 में सत्ता परिवर्तन करने के लिए जनता बेसब्री से लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। कहा कि भाजपा नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने में फेल, किसानों की आमदनी दोगुनी करने में फेल, सभी को पक्का मकान देने में फेल, महंगाई पर काबू पाने में फेल और विदेश से काला धन लाने में फेल रही है। युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी-करनी में भारी अंतर है। फूट डालो और राज करो की नीति अब नहीं चलेगी। युवा नेता गौरीशंकर यादव ने कहा कि जहां चुनाव है वहां 450रु. में गैस देने की झूठी गारंटी दी जा रही है और जहां चुनाव नहीं है वहां 1000रु. में गैस सिलेंडर जनता खरीदने को मजबूर हैं। देश की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है और दोहरी नीति अपनाई जा रही है. जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के गलत इस्तेमाल से देश भर जनता गुस्से में है। कार्यक्रम में युवा नेता आशीष भदानी, अभिषेक सिन्हा, मुर्शीद मिर्जा, राजीव रंजन, , मेहबूब अंसारी, तैयब अंसारी, देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष कासिम अंसारी, मुशर्रफ अंसारी, इम्तियाज अंसारी, जय प्रकाश वर्मा, मनोज साव, शाहीद अंसारी, पुनित महतो, शफीक अंसारी, मनोज वर्मा, मुंशी महतो, संतोष राय, मुशर्रफ हुसैन, गणेश यादव, इम्तियाज अंसारी, बिरेंद्र यादव, मुरली महतो, विशाल वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments