17.1 C
Ranchi
Friday, May 2, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariकरकट्टा बस्ती देवी मंडप में देवी पिंड स्थापना का 16 वीं वर्षगांठ...

करकट्टा बस्ती देवी मंडप में देवी पिंड स्थापना का 16 वीं वर्षगांठ मना

खलारी। करकट्टा बस्ती देवी मंडप में रविवार को देवी पिंड स्थापना का 16 वीं वर्षगांठ मनाया गया। सर्वसप्रथम पंडित लोकनाथ पाण्डेय के द्वारा माता का विधिवत पूजन किया गया। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही मंडप परिसर में 24 घंटे का “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे“ अखंड कीर्तन का शुभारंभ रविवार को दोपहर 12: 30 बजे शुरू किया गया, जो कि दूसरे दिन सोमवार दोपहर 12:30 बजे कृतन समाप्ति के बाद मंदिर कमेटियों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर गणेश पाहन, किशुन मुंडा, अनिल कुमार पासवान, चितरंजन सिंह, रविन्द्र पासवान, कृष्णा प्रसाद, शियाराम सिंह, अजय केशरी, हरि प्रसाद गुप्ता, अनिल प्रसाद गुप्ता, हरेश सिंह, आशीष कुमार सिंह, रंजीत रजक, विमल वर्मा, नागदेव सिंह, राहुल सिंह, गौरव सिंह, शुभम गुप्ता, विकास तिवार, अमित सिंह, हिमांशु तिवारी, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments