17.1 C
Ranchi
Friday, May 2, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariझारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ रांची जिला इकाई कोर टीम ने की...

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ रांची जिला इकाई कोर टीम ने की बैठक

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ रांची जिला इकाई कोर टीम ने की बैठक

खलारी। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ रांची जिला इकाई के कोर टीम की बैठक एलईबीबी उच्च विद्यालय रांची में संघ के जिला अध्यक्ष सफदर ईमाम की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान सफदर ईमाम ने कहा कि आज झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ रांची जिला में काम कर रही है। रांची जिला में अब तक बहुत सारे मामले लंबित थे जिनको संघ के माध्यम से  निष्पादन कराया गया और आने वाले दिनों में संघ जितने भी माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मियों की मांगे हैं उसको पटल पर लाने का काम करेगी। इसके लिए संघ को सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करना पड़े तो पीछे नहीं हटेगी। बैठक में संघ के सचिव मुकेश कुमार सिंह ने संघ के क्रियाकलाप, सांगठनिक विस्तार और माध्यमिक शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा किए। राज्य संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय ने कोर टीम के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ एक ऐसा मजबूत प्लेटफार्म हैं जिसके जरिए माध्यमिक शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के आवाज को मजबूती के साथ उठाया जाता हैं। और आज संघ के जरिए ही अल्पसंख्यक और सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के बहुत सारे मसले को सुलझाया गया हैं। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के बाद कई निर्णय लिया गया। बैठक में संघ के प्रमंडलीय संयोजक कुर्बान अली, उपाध्यक्ष भावेश महतो, महफिल अंसारी, संयुक्त सचिव तरुण कुजूर, प्रेम साहू, ज्योति कुमारी, कोर टीम के शिक्षक सदस्य अद्वैत चैतन्य, रंगेश शेखर, यशपाल महतो, कार्तिक प्रमाणिक, अनिता कुमारी, इफ्तेखार आलम, अनिल कुमार, आश्रित खाखा, संजय तिर्की, ओम प्रकाश पाठक, तरुण नाग, विवेक कुमार, बीरेंद्र मेहता, देवेंद्र चौधरी सहित विद्यालय के प्राचार्य और अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments