22.1 C
Ranchi
Friday, April 18, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariरामनगर में बीपी कंस्ट्रक्शन के सौजन्य से किया गया कंबल वितरण

रामनगर में बीपी कंस्ट्रक्शन के सौजन्य से किया गया कंबल वितरण

खलारी/डकरा। बाजार टांड़ स्थित रामनगर में शनिवार को बीपी कंस्ट्रक्शन के सौजन्य से गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर उपस्थित आजसू रांची जिला कमिटी उपाध्यक्ष  राजकुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी गीता राज गुप्ता ने गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।  इस दौरान कुल 120 कंबल का वितरण किया गया। राजकुमार गुप्ता ने कहा की बढ़ती ठंड को देखते हुए बीपी कंस्ट्रक्शन के द्वारा क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया है। इसके कार्य के लिए कंपनी का बहुत बहुत आभार। उन्होंने बताया की कंपनी के द्वारा हर वर्ष ठंड से बचने के लिए गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, रंजीत गुप्ता (टिंकू) सहित लाभुक मोबिन अंसारी, कयूम अंसारी, हसीना खातून, ननहू गंझू, धनिया गंझू अन्य उपस्थित थे।

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments