32.1 C
Ranchi
Monday, April 21, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariझारखंड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई...

झारखंड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

खलारी/डकरा। झारखंड पब्लिक स्कूल मोहन नगर डकरा मे स्वामी विवेकानंद की जयंती  राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के शुरुवात में विधायलय के प्रधानाध्यापक  एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।  इस अवसर पर विधायलय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार चौहान  ने स्वामी  विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके सिद्धांतो और आदर्शो का पालन करने एवं अपने जीवन मे  आत्मसात करने की बात कही। कहा कि युवा ही  हमारे देश के भविष्य है स्वामी जी के पदचिन्हों पर चलकर अपनी और देश का भविष्य बनाकर पूरी दुनिया में दोनों का नाम रौशन कर सकते हैं। इस मौके पर विधायलय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments