32.1 C
Ranchi
Monday, April 21, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariडीएवी खलारी में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

डीएवी खलारी में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

खलारी/डकरा। डीएवी स्कूल खलारी में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने वरिष्ठ शिक्षक एवं सुपरवाइजरी हेड  कंचन सिंह के साथ संयुक्त रूप से स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित किया।

इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में बोलते हुए प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों से स्वामीजी के जीवन दर्शन एवं शिक्षाओं को अपनाकर उनके सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया। प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि हम सभी अपने जीवन विशेष रूप से युवावस्था को समाज और देश कल्याण के लिए समर्पित करें। इस बीच सुपरवाइजरी हेड कंचन सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर हिंदू धर्म और दर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। स्वामीजी ने अपने छोटे से जीवन काल में हिंदू धर्म को विदेश में प्रतिस्थापित किया। स्वामीजी ने देशवासियों को आह्वान किया कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाए। विद्यार्थियों में कक्षा नवमी की छात्रा सुब्रा कुमारी ने अंग्रेजी में तो वहीं चंचल कुमारी ने हिंदी में स्वामीजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। मंच संचालन अंकिता कुमारी का सराहनीय रहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments