29.1 C
Ranchi
Saturday, September 21, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihसड़क सुरक्षा माह के तहत सदर प्रखंड गिरिडीह, बेंगाबाद व गांडेय में...

सड़क सुरक्षा माह के तहत सदर प्रखंड गिरिडीह, बेंगाबाद व गांडेय में शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

गिरिडीह : परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक सड़क सुरक्षा माह 2024 मनाए जाने एवं प्रचार प्रसार अंतर्गत बुधवार को सदर प्रखंड गिरिडीह, गांडेय एवं बेंगाबाद प्रखंड में सड़क सुरक्षा के लिए शपथ एवं जागरूकता का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रखंड के विभन्न क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनके बहुमूल्य जीवन के बचाव को लेकर यातायात के नियमों का पालन करने को कहा गया। उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने को लेकर शपथ भी दिलायी गयी।

कई अधिकारी थे शामिल

कार्यक्रम में सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। गांडेय प्रखंड में संपन्न हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस सह प्रखड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमारी, अंचल अधिकारी, प्रमुख, मुखिया गण सहित कई पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं बेंगाबाद प्रखंड में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रखड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला परिषद सदस्य, मुखिया गण समेत प्रखंड के कई पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments